TCS Q4 Results 2026 Ai deal: देश के जानेमाने टेक कंपनियों में से एक मुंबई मख्यालय वाली टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज गुरूवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजों साथ अर्निग्स सीजन की शुरूआत करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसबार कंपनी के भविष्य के बिजनेस मॉडल Artificial intelligence और डेटा सेंटर पर रणनीति तय हो सकती है। तो आइए जानते हैं डिटेल्स में। जानकारों की माने तो इसबार TCS इस तिमाही में 8-10 डॉलर बिलियन के बीच डिल विन्स दर्ज कर सकती है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के Q4 नतीजों से पहले AI, डील विन्स और डिविडेंड पर बाजार की नजर, जानें क्या हैं अपेक्षा
व्यवसाय मॉडल बदलने में लग सकते हैं समय
इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम लाभांश भुगतान पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। एक इक्विटीज़ में को यह भी कहा गया है कि एआई द्वारा मौजूदा IT सेवा व्यवसाय मॉडल को बदलने में अभी 18-24 महीने का समय लगेगा। नोट्स में यह भी कहा गया है कि अगर शुरूआती चरणों में एआई को जल्दी में अपनाया जाता है तो उनका बड़े पैमाने पर विस्तार करना मौजूदा व्यवसाय मॉडलों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। विशेष रूप से TCS जैसी बड़ी कंपनी के लिए तो और परेशानियों का सबब बन सकता है। इसके अनुरूप ढ़ालने काफी समय भी लग सकता है।.
Q4 का मुनाफा 7-11 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान
बता दें कि TCS ने दिसंबर तिमाही के लिए 1.8 बिलियन डॉलर का AI राजस्व रेवेन्यू रिपोर्ट किया था। जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 17.3 प्रतिशत अधिक था। अब निवेशकों को यह जानने की उत्सुकता है कि यह ग्रोथ कितने टिकाऊ है। वहीं, Q4 में टीसीएस का मुनाफा 7-11 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। EBIT मार्जिन 25 प्रतिशत तक रह सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि टीसीएस इस तिमाही में टियर-1 आईटी कंपनियों में सबसे बेहतर ग्रोथ दिखा सकती है।
READ MORE– अब मिनटों में मिल सकता है आधार सेंटर, जानें कैसे
डेटा सेंचर बिजनेस पर बड़ा निवेश
टीसीएस डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा निवेश करने के मूड में है। कंपनी अगले 5 वर्षों में 5-7 बिलियन डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर ऋण भी ले सकती है। इससे पहले कंपनी TPG ग्रुप के साथ HyperVault ज्वाइंट बेंचर बनाकर करीब 1 अरब रूपए का निवेश हांसिल कर चुकी है। हालांकि इस बिजनेस से स्थिर आय कितनी होगी। इसपर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाई है।
READ MORE– Sony का Playerbase लॉन्च, आप भी बनेंगे गेम का हिस्सा!
डिविडेंड पर भी निवेशकों की नजर
Nuvama,HDFC Institutional Equities ने भी TCS का Q4 का नेट प्रॉफ़िट बढने का अनुमान लगाया है। यानी ग्रोथ तय माना जा रहा है। TCS का बोर्ड 31 मार्च, 2026 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए किसी भी तरह के फाइनल डिविडेंड पर विचार करेगा और उसकी सिफ़ारिश करेगा। यह प्रस्ताव आगामी 31वीं AGM में शेयरधारकों की मंजरी के लिए रखा जाएगा। मजबूत कैश फ्लो के कारण अच्छे डिविडेंड की उम्मीद की जा रही है।
