find nearest aadhaar centre google maps mapmyindia

अब मिनटों में मिल सकता है आधार सेंटर, जानें कैसे

4 mins read
72 views
April 9, 2026

Google Maps Aadhaar Centre: आज के समय में Aadhaar से जुड़े काम जैसे अपडेट या सुधार के लिए सही सेंटर ढूंढना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग पुरानी जानकारी या गलत एड्रेस के कारण समय बर्बाद कर देते हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब सरकार ने डिजिटल मैप्स की मदद से आधार सेंटर खोजने की सुविधा आसान कर दी है।

आधार सेंटर अब आसानी से Google Maps और MapmyIndia की मदद से खोजा जा सकता है, जिससे सही और अधिकृत सेवा केंद्र तक पहुंचना आसान हो गया है।

जरूरी चीजें क्या चाहिए?

आधार सेंटर खोजने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए।

  • Android या iOS मोबाइल फोन
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • GPS या Location Services ON होना जरूरी

READ MORE:  अब तस्वीर से एक साथ कई चीज़ें खोजेगा Android

Google Maps या MapmyIndia से सेंटर कैसे खोजें?

  • अपने मोबाइल में Google Maps या MapmyIndia ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर सभी जरूरी permissions allow करें।
  • सर्च बार में ‘Aadhaar centre’ या ‘Aadhaar Seva Kendra’ लिखें।
  • आपके आसपास के सभी अधिकृत सेंटर दिख जाएंगे।
  • किसी भी सेंटर पर क्लिक करके उसकी डिटेल और रास्ता देख सकते हैं।

फर्जी आधार सेंटर से कैसे बचें?

  • असली सेंटर पर UIDAI का लोगो और तय रेट चार्ट होता है।
  • Google Maps या MapmyIndia पर Verified लिखा होना चाहिए।
  • अगर कोई बहुत ज्यादा पैसे मांगे तो सतर्क रहें।
  • बिना बायोमेट्रिक प्रक्रिया के आधार अपडेट का दावा गलत होता है।
  • शक होने पर हमेशा UIDAI की वेबसाइट से जानकारी चेक करें।

READ MORE: Google का Android सुरक्षा अपडेट, 129 कमजोरियां ठीक

अब आधार सेंटर ढूंढना बहुत आसान हो गया है। सही ऐप और सही जानकारी की मदद से आप कुछ ही मिनटों में नजदीकी सेंटर खोज सकते हैं और सुरक्षित तरीके से अपने काम पूरे कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

best gaming earbuds india
Previous Story

भारत के टॉप 10 गेमिंग ईयरबड्स, देखें LIST

Gold Rate Today: आज सोना सस्ता या महंगा? देखें लेटेस्ट भाव
Next Story

Gold Rate Today: आज सोना सस्ता या महंगा? देखें लेटेस्ट भाव

Latest from Latest news

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो

Don't Miss