Oppo F33 Pro launch date: Oppo अपना नया मॉडल OppoF33Pro लॉन्च शीध्र ही लॉन्च होने जा रही है लेकिन इससे पहले ही इससे जुड़े फीचर्स लीक हो गई है। लीक्स के मुताबिक इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और दमदार बैटरी है। Social Media दौर में जहां सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। वहां इतना हाई-रेजोल्यूशन कैमरा यूजर्स के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है। 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ यह ग्रुप सेल्फी को भी आसान बना सकता है।
50MP फ्रंट कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo F33 Pro मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा टक्टर दे सकता है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर भी फोकस
फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर कलर और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ मीडियाटेक का नया Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा मिल सकती है। इसके अलावा स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल और ब्लू-रेड जैसे कलर ऑप्शन इसे स्टाइलिश लुक देंगे।
READ MORE- iPhone Fold में नहीं दिखेगी क्रीज! Apple ला रहा है जबरदस्त टेक्नोलॉजी
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का संकेत
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 35 हजार रुपये से कम बताई जा रही है। यह कीमत मिडरेंज में मजबूत दावेदार बनाती है। अगर पिछले मॉडल Oppo F31 Pro से तुलना करें, तो नया F33 Pro कई मामलों में अपग्रेडेड नजर आता है। बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और नया डिजाइन इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई हैं।
READ MORE- सावधान! QR स्कैन करते ही खाली हो सकता है आपका अकाउंट
बैटरी और चार्जिंग में दमदार अपग्रेड
Oppo F33 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। जिससे एकबार चार्ज करने पर इसे लंबे समय तक चल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह Redmi 15 5G और मोटोरोला के Moto G57 Power को सीधी चुनौती दे सकती है।
अगर आप एक ही फोन में शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
