BeastLife Funding: भारत के D2C क्षेत्र में एक स्टार्टअप ने तेजी से अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हांसिल की है। BeastLife ने कई से प्री- सीरीज ए फंडिंग राउंड में 320 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर 20 करोड़ रूपए जुटा लिए हैं। GVFL और Equentis जैसे निवेशकों ने भाग लिए हैं। BeastLife कंपनियों के बढ़ते कदम ने कई स्टार्टअप कंपनियों में भी ऊर्जा भरने का काम किया है। तो आइए जानते हैं इस स्टार्टअप कंपनियों के बारे में और इनकी आगे की योजना के बार में।
भारतीय स्टार्टअप कंपनी BeastLife की वैल्यूएशन में बड़ा उछाल, जानिए कंपनी ने क्यों रखा 500 करोड़ का लक्ष्य। आगे का क्या प्लानिंग?
पहले भी मिल चुका है निवेश का भरोसा
इससे पहले भी कंपनी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी है। बता दें यह कंपनी हरियाणा के गुरुग्राम में है। यह वहीं Startup है जिसने पिछले साल अप्रैल के महीने में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से 120 करोड़ के वैल्यूएशन पर 1.9 करोड़ लगाए थे। इसके अलावे कंपनी को एंजल रॉउंड में भी भारी फंडिंग मिल चुकी है। BeastLife ने कहा है कि इस नई फंडिंग का इस्तेमाल ग्रोथ के अगले चरण के लिए किया जाएगा। इसका लक्ष्य ऑपरेशन को काफी मजबूती करने के लिए करना है। साथ ही, इसके लिए टीम को भी अधिक ताकतवार बनाना चाहती है। ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनलों पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करना चाहती है।
READ MORE- क्या सुरक्षित है आपका निवेश? 52M क्रिप्टो चोरी ने उठाए सवाल
कब हुई थी कंपनी की शुरूआत
BeastLife की शुरूआत 2024 में गौरव तनेजा और राज विक्रम गुप्ता द्वारा किया गया था। यह एक न्यू एज फिटनेस ब्रांड हैं। इसका ध्यान न्यूटिशन को आम लोगों तक पहुंचाना है। कंपनी प्रोटीन, किएटिन, मास गेनर और मल्टीविटामिन जैसे प्रॉडक्ट्स ऑफर करती है। यह नए ज़माने का भारतीय फिटनेस ब्रांड बन चुका है जिसका मकसद बड़े उपभोक्ता वर्ग तक उच्च-गुणवत्ता वाला स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन पहुँचाना है। फिटनेस की चाह रखनेवाले एथलीट्स और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करती हैं।
READ MORE- Microsoft की चेतावनी! WhatsApp मैसेज से फैल रहा खतरनाक साइबर अटैक
तेजी से बढ़ी कमाई, अब लक्ष्य 500 करोड़ का
कंपनी के राजस्व में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। FY25 में इसका टर्नओवर 36 करोड़ रूपए रहा। FY26 में लगभग 100 करोड़ का टर्नओवर दर्ज किया है। वहीं कंपनी अगले तीन सालों में 500 करोड़ का रेवेन्यू हांसिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरूआत कुछ चुनिंदा शहरों से करने की बात कही जा रही है। साथ ही, अलग-अलग Retail फॉर्मेट पर प्रयोग किए जाने की भी बात कही जा रही है। बता दें कि बाजार में इससे पहले से कई ब्रांड मौजूद हैं जिनमें MuscleBlaze, Optimum Nutrition, GNC और The Whole Truth जैसे नाम शामिल है। जिनसे इनकी कड़ी टक्कर हो सकती है।
