Apple Carplay Chatgpt: Apple CarPlay यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अब ChatGPT CarPlay पर उपलब्ध हो गया है। यह पहला AI ऐप है, जो इस प्लेटफॉर्म पर आया है। अब यूजर्स कार चलाते समय बिना हाथ लगाए AI से बात कर सकते हैं।
Apple CarPlay पर अब ChatGPT आ गया है, जिससे यूजर्स कार चलाते समय वॉयस के जरिए AI से बातचीत कर सकते हैं, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
iOS 26.4 अपडेट से मिला सपोर्ट
यह फीचर Apple के iOS 26.4 अपडेट के बाद शुरू हुआ है। इस अपडेट में Apple ने थर्ड-पार्टी voice-based conversational apps को CarPlay में इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इसी वजह से अब ChatGPT जैसे ऐप्स कार के डैशबोर्ड पर काम कर पा रहे हैं।
कैसे काम करेगा ChatGPT
CarPlay पर ChatGPT सिर्फ वॉयस के जरिए काम करेगा। यानी इसमें टेक्स्ट या इमेज नहीं दिखेंगे। यूजर्स अपनी आवाज से सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें आवाज में ही जवाब मिलेगा। इसमें एक End बटन और म्यूट/अनम्यूट का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा, आप अपनी पिछली बातचीत भी देख सकते हैं। हालंकि, अभी ChatGPT CarPlay पर कार के फीचर्स या iPhone को कंट्रोल नहीं कर सकता। इसके साथ ही इसमें कोई वॉयस एक्टिवेशन नहीं है, यानी हर बार आपको खुद ऐप खोलकर बातचीत शुरू करनी होगी।
READ MORE: Meta के दिग्गज Dave Dugan की ChatGPT में एंट्री
कैसे करें इस्तेमाल
- अपने iPhone को iOS 26.4 पर अपडेट करना होगा।
- App Store से ChatGPT ऐप डाउनलोड या अपडेट करना होगा।
- iPhone को CarPlay सपोर्ट वाली कार से कनेक्ट करना होगा।
- CarPlay स्क्रीन पर ChatGPT आइकन पर टैप करके बातचीत शुरू करनी होगी।
क्यों है यह फीचर खास
- CarPlay में ChatGPT का आना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
- अब ड्राइविंग के दौरान बिना हाथ लगाए जानकारी लेना और सवाल पूछना आसान हो जाएगा।
- यह फीचर न सिर्फ सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग में भी मदद करेगा।
READ MORE: अब ChatGPT करेगा शॉपिंग भी! Shopify स्टोर्स से होगी सीधे खरीदारी
Android Auto पर क्या स्थिति है
ChatGPT के Android Auto पर आने की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, Google अपने Android Auto में Gemini AI देता है, जिससे यूजर्स नेविगेशन और वॉयस कमांड जैसे काम कर सकते हैं।
