Solar Air Conditioner: ठंड के जाते ही गर्मी का बदलता मिज़ाज ने लोगों परेशान कर रखा है। तेज होती गर्मी और बढ़ती बिजली मीटर की रफ्तार ने जेब पर भार बढ़ा दिया है। ऐसे में लोग ऐसे विकल्प खोज रहे हैं जो आराम भी दें और खर्च भी कम रखें। इसी जरूरत से उभरा है Solar Air Conditioner, जो पारंपरिक AC से बिल्कुल अलग सोच पर काम करता है।
आ गया बिजली बिल से छुटकारा पाने का स्मार्ट तरीका। है Solar AC। जानिए इसकी कीमत, फायदे और यह कैसे काम करता है।
सूरज की रोशनी से चलने वाली कूलिंग
दरअसल, यह AC बिजली के बजाय सूरज की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। छत पर लगे सोलर पैनल धूप को बिजली में बदलते हैं और वही ऊर्जा एसी को चलाती है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि दिन में एसी चलाने पर बिजली मीटर लगभग स्थिर रहता है।
READ MORE – युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सरकार ने तय किए 20 लाख नौकरियों के लिए लक्ष्य
कैसे काम करता है यह स्मार्ट AC
काम करने के तरीके में यह सामान्य AC जैसा ही है। लेकिन फर्क इसके पावर सोर्स अलग है। सोलर पैनल से बनी DC बिजली को इन्वर्टर के जरिए AC में बदला जाता है और फिर कूलिंग शुरू होती है। कुछ सिस्टम में बैटरी बैकअप भी होता है, जिससे रात में भी ठंडक मिलती रहती है। Green Energy आज के समय की मांग बन गई है। एआई को लेकर भी Electricity भारी मात्र में खपत होने की बात की जा रही है।
READ MORE – साइबर सुरक्षा में बड़ा धमाका! Huskeys ने 8 मिलियन डॉलर के साथ एंट्री
शुरुआती खर्च बनाम लंबी बचत
अगर लागत की बात करें तो शुरुआत में इसका खर्च थोड़ा ज्यादा लगता है। सोलर पैनल, बैटरी और इन्वर्टर की वजह से शुरुआती खर्चा बढ़ जाता है। लेकिन बाद में इसकी भरपाई भी धीरे -धीरे वसूल हो जाती है। क्योंकि हर महीने का बिजली बिल काफी कम हो जाता है। Solar AC के कई वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं। कुछ पूरी तरह सोलर पर चलते हैं। वहीं कुछ हाइब्रिड सिस्टम होते हैं जो सोलर और बिजली दोनों का इस्तेमाल करते हैं। इसे हर तरह की जरूरत के लिए उपयुक्त बनाता है।
बिजली कटौती वाले इलाकों में फायदेमंद
यह तकनीक खासतौर पर उन इलाकों में ज्यादा कारगर है जहां बिजली कटौती आम बात है। वहां यह न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि लगातार बिजली पर निर्भरता भी कम करता है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिहाज से यह एक बेहतर विकल्प माना जा रहा हैं। Energy Saving सेविंग के लिए अहम है।हालांकि इसकी कार्यक्षमता काफी हद तक धूप पर निर्भर करती है। अगर पर्याप्त धूप नहीं मिले तो इसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए इसे लगवाने से पहले लोकेशन और उपयोग को ध्यान में रखना जरूरी है।
सोलर एयर कंडीशनर किफायती और स्मार्ट विकल्प के रूप में लोगों को मिला है जिससे, बचत और पर्यावरण सुरक्षा दोनों बना रहेगा।
