YouTube Premium free: YouTube ने अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर पेश किया है। यह ऑफर सलेक्टेड लोगों को अब 2 महीने तक YouTube Premium मुफ्त मिलेगा। इस दौरान आप वीडियो, म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। आम तौर पर 149 रुपये प्रति माह वाले इस प्लान को अब कुछ यूजर्स बिना किसी चार्ज के एक्सपीरियंस कर सकते हैं।
बिना चार्ज के YouTube Premium इस्तेमाल करें। एड-फ्री वीडियो, म्यूजिक और स्मार्ट डाउनलोड सुविधाओं सहित बहुत कुछ…जानिए यहां।
कैसे करें YouTube Premium फ्री ट्रायल क्लेम
अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए है या नहीं यह देखना होगा। अगर आप इस ऑफर के हकदार हैं तो सबसे पहले YouTube ऐप खोलें और You टैब पर जाएं। यहां आपको YouTube Premium का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे चुनने के बाद आपको पेमेंट मेथड जोड़ने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रखें, ट्रायल के दौरान कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। अगर आप चाहें तो ट्रायल खत्म होने से पहले कभी भी सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं, ताकि आगे कोई चार्ज न लगे।
कौन उठा सकता है इस ऑफर का लाभ
यह सभी यूजर्स के लिए नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिन लोगों ने पहले कभी YouTube Premium नहीं लिया है, उन्हें ही यह ऑफर मिलने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, पहले से सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को यह ऑफर दिखाई नहीं देता। डिवाइस पर फर्क है।
मिलेगा एड-फ्री वीडियो और म्यूजिक
YouTube Premium सबसे बड़ा फायदा यह देता है कि वीडियो और म्यूजिक देखते समय कोई एड नहीं आता। Ad-Free YouTube चाहनेवालों के लिए बेहतर हो सकता है। साथ ही, आप YouTube Music का भी उपयोग कर सकते हैं। बिना एड गाने सुन सकते हैं। इसके अलावा, बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा भी मिलती है। यानी आप वीडियो या म्यूजिक को फोन लॉक करने या ऐप बदलने के बाद भी चला सकते हैं।
ऑफलाइन डाउनलोड और स्मार्ट फीचर्स
इतना ही नहीं YouTube Premium में आपको ऑफलाइन डाउनलोड का भी ऑप्शन मिलता है। आप वीडियो और प्लेलिस्ट को बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट डाउनलोड फीचर आपके लिए ऑटोमैटिक कंटेंट सेव कर देता है। जिससे बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। 1080p क्वालिटी और अलग-अलग डिवाइस पर continue watching जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।
कंपनी का यह ऑफर उन यूजर्स को आकर्षित करने के उद्देश्य लाया गया है जो अभी तक प्रीमियम नहीं लिए हैं। कंपनी को लगता है कि फ्री में देखने के बाद यूजर्स प्रीमियम की तरफ बढेंगे।
