BEL और RRP की साझेदारी

BEL और RRP की साझेदारी, भारत की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ेगी

5 mins read
3 views
March 25, 2026

BEL-RRP Partnership: भारत अब धीरे-धीरे अपनी खुद की सेमीकंडक्टर और डिफेंस टेक्नोलॉजी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक नई बड़ी साझेदारी सामने आई है। सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited ने प्राइवेट टेक ग्रुप RRP Group के साथ MoU साइन किया है। इसका मकसद है भारत में ही नई टेक्नोलॉजी बनाना और विदेशों पर निर्भरता कम करना।

BEL और RRP Group ने मिलकर सेमीकंडक्टर और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर काम करने का फैसला किया है, इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

BEL और RRP मिलकर करेंगे काम

इस साझेदारी में दोनों कंपनियां अपनी-अपनी ताकत साथ लेकर काम करेंगी।

  • BEL को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मिशन सिस्टम्स का लंबा अनुभव है।
  • RRP Electronics के पास सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग की विशेषज्ञता है।
  • RRP Defense इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और ड्रोन (UAV) टेक्नोलॉजी में मजबूत है।

ये कंपनियां मिलकर सर्विलांस सिस्टम, हथियारों के लिए एडवांस साइट्स, सेमीकंडक्टर डिवाइस और अगली पीढ़ी के ड्रोन सिस्टम जैसी कई नई टेक्नोलॉजी बनाएंगी।

READ MORE: ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

भारत के लिए इसका क्या मतलब है?

यह कदम भारत की उस बड़ी योजना का हिस्सा है जिसमें देश खुद की टेक्नोलॉजी तैयार करना चाहता है, खासकर डिफेंस और चिप्स जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में।इस साझेदारी के तहत कंपनियां साथ मिलकर नई टेक्नोलॉजी डिजाइन और डेवलप करेंगी, हाई-प्रिसीजन इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और चिप्स पर काम करेंगी और डिफेंस एक्सपोर्ट के मौके भी तलाशेंगी

READ MORE: US-Iran War: Samsung-SK Hynix के 200 अरब डॉलर स्वाहा!

कंपनियों का क्या कहना है?

BEL के CMD मनोज जैन ने कहा कि यह समझौता भारत के डिफेंस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों की ताकत मिलाकर देश के लिए आधुनिक और स्वदेशी समाधान तैयार किए जाएंगे। वहीं, RRP Group के राजेंद्र चोडणकर ने कहा कि यह साझेदारी भारत की डिफेंस टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उनका कहना है कि यह कदम देश के लंबे समय के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

भूटान ने फिर किया Bitcoin ट्रांसफर
Previous Story

भूटान ने फिर किया Bitcoin ट्रांसफर, बेचने की तैयारी तेज

Latest from Business

Don't Miss