Google AI Studio: Google ने अपने AI Studio प्लेटफॉर्म में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। इस नए बदलाव में अब आपको अपना सिर्फ आइडिया टाइप करना होगा, जिसके बाद Google का AI आपके लिए पूरा App बना देगा वो भी बिना किसी पेचीदा कोडिंग के। कंपनी ने इसे ‘Full-Stack Vibe Coding’ का नाम दिया है।
क्या अब बिना कोडिंग सीखे भी पूरा App बनाया जा सकता है? Google AI Studio का नया अपग्रेड यही कर रहा है।
Antigravity Agent है असली हीरो
इस पूरे अपग्रेड की जान Antigravity Coding Agent है। यह एक AI टूल है, जो आपके आइडिया को सुनता है और खुद ब खुद पूरा ऐप तैयार कर देता है। यह एजेंट इतना स्मार्ट है कि यह आपके पूरे प्रोजेक्ट को समझता है, कई स्टेप्स में काम करता है और जरूरी टूल्स खुद ही जोड़ लेता है। चाहे आप नए डेवलपर हों या पुराने यह दोनों के लिए काम आएगा।
सिर्फ प्रोटोटाइप नहीं, पूरा Production-Ready App
पहले AI टूल्स सिर्फ छोटा सा डेमो बना पाते थे, लेकिन अब Google AI Studio में आप एक पूरा रियल ऐप बना सकते हैं, जो रियल वर्ल्ड में काम करता है। इसमें रीयल टाइम मल्टीप्लेयर की सुविधा भी है। इसके अलावा, इसमें Persistent Sessions का फीचर भी आया है। यानी कि आपने जहां काम छोड़ा था वहीं से किसी दूसरे डिवाइस पर काम शुरू कर सकते हैं।
Firebase जुड़ा और Backend की टेंशन खत्म
पहले ऐप में डेटाबेस या लॉगिन सिस्टम जोड़ना बहुत मुश्किल काम होता था, लेकिन अब Google ने सीधे फायरबेस को AI Studio में जोड़ दिया है। जब AI को लगेगा कि आपके App को डेटाबेस चाहिए तो वो खुद Cloud Firestore सेट कर देगा। लॉगिन सिस्टम चाहिए तो फायरबेस प्रमाणीकरण अपने आप लग जाएगी। इसके लिए आपको कोई मैन्युअल सेटिंग नहीं करनी होगी।
READ MORE: iPhone पर क्रिप्टो चोरी का खतरा, Google ने किया खुलासा
Modern Web Development के लिए तैयार
अब इस प्लेटफॉर्म पर आप Next.js, React और Angular जैसे लोकप्रिय फ्रेमवर्क में App बना सकते हैं। एनिमेशन टूल और UIकॉम्पोनेंट जैसी लाइब्रेरी भी AI खुद इंस्टॉल कर देता है। इसके अलावा पेमेंट सिस्टम या मैप्स जैसी रियल सर्विस को भी ऐप से जोड़ा जा सकता है और API Keys को सीक्रेट मैनेजर में सुरक्षित रखा जाता है।
READ MORE: Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग
अब तक लाखों Apps बन चुके हैं
Google का कहना है कि इस नए AI Studio से अब तक लाखों ऐप्स बनाए जा चुके हैं। यहां तक कि Google खुद भी इसे इंटरनली इस्तेमाल कर रहा है। आने वाले समय में Google Drive और Sheets जैसे Workspace Products से भी इसे जोड़ा जाएगा। साथ ही एक वन क्लिक डिप्लॉयमेंट का फीचर भी आने वाला है, जिससे ऐप को सीधे Live किया जा सकेगा।
