Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत

Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत

4 mins read
9 views
March 18, 2026

Microsoft Business Copilot: Microsoft ने अपनी Copilot और AI टीम में एक बड़ा फेरबदल किया है। यह ऐलान कंपनी के CEO सत्या नडेला और Microsoft AI के चीफ मुस्तफा सुलेमान ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल नोट में किया है।

Microsoft ने अपनी Copilot और AI टीम में बड़ा बदलाव किया है। CEO सत्या नडेला और मुस्तफा सुलेमान ने नई लीडरशिप और एक यूनिफाइड Copilot सिस्टम का ऐलान किया है।

क्या बदला और क्यों?

आज AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा है बल्कि कई सारे फिल्ड में भी काम करने लगा है। नडेला ने खुद कहा कि AI अब सवाल जवाब और कोड सुझाने से आगे बढ़कर यूजर के कंट्रोल में रहते हुए कई स्टेप वाले काम खुद करने लगा है।

Copilot अब एक सिस्टम बनेगा

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि Microsoft अपने कंज्यूमर और बिजनेस दोनों Copilot को मिलाकर एक ही सिस्टम बना रहा है। यह सिस्टम चार हिस्सों पर काम करेगा

  • Copilot Experience: यूजर का अनुभव
  • Copilot Platform: बैकएंड सिस्टम
  • Microsoft 365 Apps : Word, Excel जैसी ऐप्स
  • AI Models : AI की असली ताकत

नडेला का कहना है कि इससे Microsoft अलग-अलग उत्पादों के समूह से बदलकर एक पूरी तरह से एकीकृत प्रणाली बन जाएगा।

READ MORE: Microsoft ने खोला AI कोडिंग का रास्ता

नई लीडरशिप टीम

इस बदलाव के साथ नई टीम भी बनाई गई है। जैकब आंद्रेउ अब कंज्यूमर और बिजनेस दोनों के लिए Copilot Experience की जिम्मेदारी संभालेंगे। नडेला ने कहा कि आंद्रेउ ने ‘यूजर फोकस्ड, AI-फर्स्ट प्रोडक्ट बनाने’ में अहम भूमिका निभाई है। Copilot Leadership Team में मुस्तफा सुलेमान, जैकब आंद्रेउ, चार्ल्स लैमन्ना, पेरी क्लार्क और रयान रोस्लान्स्की ये लोग शामिल होंगे।

READ MORE: OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

मुस्तफा सुलेमान का बड़ा मिशन

मुस्तफा सुलेमान अब ‘Superintelligence’ बनाने पर फोकस करेंगे। उन्होंने लिखा कि ‘टेक्नोलॉजी और हमारी इंडस्ट्री का भविष्य दो चीजों से तय होगा। Frontier Models और वो प्रोडक्ट्स जिनसे लोग उन्हें इस्तेमाल करते हैं। उनका मिशन साफ है अगले 5 साल में Microsoft के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन AI Models बनाना, जो लाखों लोगों की ज़िंदगी बदल सकें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?
Previous Story

मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

Hunter Alpha ने बढ़ाई DeepSeek V4 की अटकलें
Next Story

Hunter Alpha ने बढ़ाई DeepSeek V4 की अटकलें

Latest from Companies

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

Indian Oil ONE app:  मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब रसोई गैस पर दिख रहा है। भारत सहित दुनियां के कई देशों में इसका असर पड़ा है। भारत में भी
सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon
ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी

ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी

Trump Tech Energy Pledge: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में बड़ी टेक कंपनियों के नेताओं से मिलेंगे। इस बैठक में

Don't Miss