KPI Green Energy: KPI Green Energy Limited को अपने नए 150 मेगावॉट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए बड़ी फाइनेंशियल मदद मिली है। कंपनी को Canara Bank से कुल 979 करोड़ रुपये का फंड मिला है, जिसमें 931 करोड़ रुपये का टर्म लोन और 48 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी शामिल है। यह कंपनी की ग्रोथ के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
गुजरात में नया विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए KPI Green Energy को फाइनेंशियल हेल्प मिली है। 979 करोड़ रुपये की इस डील से कंपनी को लंबी ड्यूरेशन में स्थिर आय मिलने की उम्मीद है।
गुजरात में बनेगा नया विंड पावर प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट गुजरात के भरूच और भावनगर जिलों में लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए Gujarat Urja Vikas Nigam Limited के साथ 25 साल का पावर परचेज एग्रीमेंट साइन किया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी को लंबे समय तक बिजली बेचने से स्थिर कमाई होती रहेगी।
प्रोजेक्ट की लागत और समय सीमा
इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,241.68 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के लिए 75:25 का डेट टू इक्विटी अनुपात अपनाया गया है। लोन की अवधि 20 साल और 1 महीने है। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 1 साल और 4 महीने लगने की उम्मीद है, जिसमें एक साल की मोरेटोरियम अवधि भी शामिल है।
READ MORE: Davos में भारत ने AI रैंकिंग को लेकर दी स्पष्टीकरण
कंपनी के लिए क्यों है जरूरी
यह प्रोजेक्ट KPI Green Energy Limited के IPP पोर्टफोलियो का हिस्सा है। कंपनी पहले से ही सोलर, विंड और हाइब्रिड एनर्जी में तेजी से काम कर रही है। इसके अलावा बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। 150 मेगावॉट का यह नया विंड प्रोजेक्ट कंपनी की लंबे समय की कमाई को और मजबूत करेगा और उसे लगातार आय का एक भरोसेमंद सोर्स देगा।
मैनेजमेंट ने क्या कहा
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारूक पटेल ने कहा कि Canara Bank से मिला यह फंड उनकी ग्रोथ जर्नी में एक बड़ा माइलस्टोन है। उन्होंने बताया कि बड़े बैंकों का भरोसा कंपनी की क्षमता और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय की फाइनेंसिंग क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 गीगावॉट क्षमता हासिल करना है।
READ MORE: ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता
क्या है KP Group?
KP Group की स्थापना 1994 में हुई थी। आज यह Group नवीकरणीय ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में एक सशक्त नाम के रूप में उभरा है और भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है।
