Apple ने MotionVFX खरीदी, क्रिएटिव टूल्स होंगे और पावरफुल

Apple ने MotionVFX खरीदी, क्रिएटिव टूल्स होंगे और पावरफुल

6 mins read
105 views
March 17, 2026

MotionVFX: Apple ने हाल ही में MotionVFX नाम की कंपनी को खरीद लिया है, जो वीडियो एडिटिंग के लिए प्लग-इन, टेम्पलेट और क्रिएटिव टूल्स बनाती है। ये टूल्स खासतौर पर Final Cut Pro जैसे सॉफ्टवेयर में इस्तेमाल होते हैं। हालांकि, Apple ने अभी तक इस डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी अपने क्रिएटिव टूल्स को और बेहतर बनाना चाहती है।

Apple ने MotionVFX कंपनी को खरीद लिया है, जिससे Final Cut Pro जैसे वीडियो एडिटिंग टूल्स और मजबूत हो सकते हैं, जानें इस डील से क्रिएटर्स और एडिटर्स को क्या फायदा मिलेगा।

MotionVFX क्या करता है

MotionVFX पोलैंड के वारसॉ में स्थित एक कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। यह वीडियो एडिटर्स के लिए ऐसे टूल्स बनाती है, जिनसे वे अपने वीडियो को ज्यादा आकर्षक बना सकें। इसमें इफेक्ट्स, ट्रांजिशन और रेडीमेड टेम्पलेट्स शामिल होते हैं। कंपनी की सर्विस का सब्सक्रिप्शन लगभग 29 प्रति डॉलर महीना से शुरू होता है, जिसमें यूजर्स को प्रोफेशनल क्वालिटी के कई एडिटिंग टूल्स मिलते हैं। MotionVFX ने खुद भी इस डील को लेकर खुशी जताई है।

Apple ने MotionVFX खरीदी

कंपनी ने कहा कि Apple के साथ जुड़कर वे क्रिएटर्स को और बेहतर टूल्स दे पाएंगे। उनका कहना है कि वे पिछले 15 साल से वीडियो एडिटर्स के लिए आसान और हाई-क्वालिटी टूल्स बना रहे हैं और Apple के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।

READ MORE: Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक

Final Cut Pro को मिलेगा फायदा

इस डील के बाद संभावना है कि MotionVFX के टूल्स सीधे Apple के सॉफ्टवेयर में जोड़ दिए जाएं। अगर ऐसा होता है, तो Final Cut Pro और ज्यादा पावरफुल बन सकता है। इससे वीडियो एडिटर्स को बेहतर इफेक्ट्स और डिजाइन फीचर्स आसानी से मिल पाएंगे।

Adobe को मिलेगी टक्कर

Apple का यह कदम Adobe जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए भी माना जा रहा है। Adobe Premiere Pro और Creative Cloud ऐप्स अभी वीडियो एडिटिंग में काफी लोकप्रिय हैं। Apple पहले ही इस साल अपना Creator Studio बंडल लॉन्च कर चुका है, जिसमें Final Cut Pro, Logic Pro जैसे ऐप्स एक साथ दिए जाते हैं। अब MotionVFX के जुड़ने से यह बंडल और मजबूत हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग करते हैं।

READ MORE: Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब

Apple के लिए क्यों जरूरी है यह डील

Apple का सर्विसेज बिजनेस लगातार बढ़ रहा है और कंपनी के रेवेन्यू का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। MotionVFX को इंटीग्रेट करके Apple और भी ज्यादा यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI अब अपनी रणनीति बदलकर कोडिंग टूल्स और बिजनेस यूजर्स पर फोकस कर रहा है।
Previous Story

OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस

KPI Green Energy को 979 करोड़ की फंडिंग
Next Story

KPI Green Energy को 979 करोड़ की फंडिंग

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss