Amazon इंस्टेंट डिलीवरी मार्केट में हुई एंट्री

1 घंटे में घर पर सामान! Amazon इंस्टेंट डिलीवरी मार्केट में हुई एंट्री

8 mins read
295 views
March 17, 2026

Amazon Delivery: स्मार्टफोन आने के बाद Ecommerce की दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिली। कई कंपनियां होम डिलेवरी का बिजनेस शुरू किया। लोगों को घर बैठे सामान मिलने लगा। लोगों के इस प्रति लगाव को देख कंपनियां फास्ट डिलेवरी देनी शुरू की। आमतौर हप्तेभर के बदले दो- तीन दिनों पहुंचाना शुरू किया लेकिन लोगों ने कभी यह भी नहीं सोचा होगा कि किसी सामान को ऑनलाइन शॉपिंग करने पर 1 घंटे में भी उसके पास डिलेवरी पहुंच सकती है। लेकिन यह काम अब Amazon ने अपने ग्राहकों के लिए कर दिखाया है।

Instant Delivery मार्केट में Amazon की एंट्री, जानिए कैसे यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग के भविष्य और ग्राहक व्यवहार को बदल रहा है।

इंस्टेंट कॉमर्स पर विशेष फोकस

दरअसल, Amazon ने अमेरिका में 1-घंटे और 3-घंटे की डिलीवरी सेवा शुरू कर ई- कॉमर्स के कारोबार में नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दे दिया है। इससे साफ है कि कंपनी अब मौजूदा डिलीवरी मॉडल से आगे बढ़कर इंस्टेंट कॉमर्स  की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है। और अपने यूजर्स को फास्ट सर्विस देकर अपने साथ जोड़े रखना चाहती है।

90 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल

इस नई सुविधा के तहत Amazon ने 90,000 से अधिक प्रोडक्ट्स को शामिल किया है। यूजर्स को ऐप या वेबसाइट पर सीधे यह दिखेगा कि कौन-सा प्रोडक्ट कितनी जल्दी उनके पास पहुंच सकता है। इसके साथ कंपनी अपने यूजर्स के लिए स्मार्ट फील्टर की भी सुविधा प्रदान किया है। जिससे ग्राहक केवल फास्ट डिलीवरी वाले सामान को आसानी से खोज सकें।

READ MORE- अब डेटा लीक का डर होगा खत्म! Nvidia लाया सिक्योर AI प्लेटफॉर्म

बड़े शहरों से छोटे कस्बों तक विस्तार

फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के कई बड़े और छोटे शहरों में शुरू की गई है। लॉस एजेलिस, शिकागो और Washington, D.C. जैसे महानगरों मे शुरू किया है। छोटे शहरों में भी इसका विस्तार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 3-घंटे वाली डिलीवरी पहले ही 2,000 से ज्यादा शहरों में पहुंच चुकी है। इसके लिए कंपनी एक अलग डिजिटल स्टोरफ्रंट ला रही है, जहां केवल वही प्रोडक्ट्स दिखेंगे जो कुछ ही घंटों में डिलीवर हो सकते हैं। इससे ग्राहकों को समय बचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

READ MORE-  सोते रहे मालिक, AI ने रातोंरात कमा दिए 40 लाख! हुआ मालामाल

सुविधा के हिसाब से कीमत तय

कंपनी ने इसके लिए ग्राहकों से सुविधा के हिसाब से कीमत लेना तय किया है। प्राइम यूजर्स को 1-घंटे की डिलीवरी के लिए लगभग 830 रूपए और 3-घंटे के लिए 415 रूपए चुकाने होंगे। वहीं नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए यह शुल्क बढ़कर क्रमशः 1,660 रूपए और 1,245 रूपए तय किए गए हैं। वहीं, कंपनी के सीनियर वीसी Udit Madan के अनुसार, आज के दौर में ग्राहक सुविधा और समय दोनों को प्राथमिकता देते हैं। Amazon अपनी मजबूत लॉजिस्टिक्स क्षमता से यह सुविधा देना चाहती है।

पहले भी कर चुका है प्रयोग

2014 में Prime Now सेवा शुरू की गई थी, जिसे बाद में 2021 में बंद कर दिया गया। हालांकि, कंपनी ने हार नहीं मानी और 2025 में 30-मिनट डिलीवरी का पायलट भी शुरू किया कंपनी इस पर खास तौर पर काम कर रही है। भारत में Amazon Now के जरिए 10-मिनट डिलीवरी और यूएई में 15-मिनट सेवा लॉन्च कर Amazon ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाला समय फास्ट कॉमर्स का होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss