Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

5 mins read
1 views
March 17, 2026

Huawei Mate 80 Pro:  चीन की चर्चित कंपनी Huawei ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में Huawei Mate 80Pro की सेल का शुभारंभ कर दिया है। चीन के बाहर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ओपन सेल सबसे पहले Malaysia में शुरू हुई है। यहां इसकी कीमत एमवाईआर 3,999 रखी गई है, जो करीब 1,017 डॉलर और भारतीय मुद्रा में लगभग 94000 रूपए के आसपास होती है। तो आइए जानते हैं इस मॉस्ट अवेटेड FlagshipPhone के फीचर्स के बारे में।

Huawei Mate 80 Pro ने चीन के बाहर पहली बार Malaysia में एंट्री की है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

कहां से मिलेगा औरस्टोरेज, कलर क्या हैं?

इस कीमत में आपको 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। यह फोन Huawei के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ उसके पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Gold, Green और Black तीन रंगों में उपलब्ध है।

READ MORE- सेमीकंडक्टर की रेस तेज, चीन ने 7nm चिप टेक्नोलॉजी के साथ नई कंपनी की एंट्री

दमदार डिस्प्ले, पॉवरफुल प्रोसेसर

Huawei Mate 80 Pro में 6.75-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में Kirin 9030 चिपसेट लगाया गया है और इसमें 5,750mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है।

48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है, जिसमें एफ 1.4 से एफ 4.0 तक का वैरिएबल अपर्चर दिया गया है। इसके साथ 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, और 40MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में प्रीमियम डिजाइन, बेहतर AI कैमरा फीचर्स और उन्नत इमेज प्रोसेसिंग तकनीक दी गई है।

READ MORE- Accenture में करियर ग्रोथ के लिए AI जरूरी

कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार फोटोग्राफी अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। अब देखना होगा कि लोग इसे कितना हाथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

F1 फिल्म ने बेस्ट साउंड का ऑस्कर जीता।
Previous Story

Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

Latest from Gadgets

Don't Miss