क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार

क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार

5 mins read
1 views
March 14, 2026

Mobile data tax in india: भारत में अब Mobile Internet का उपयोग महंगा साबित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सरकार मोबाइल डेटा पर अलग से टैक्स लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने Department of Telecommunications से विस्तृत अध्ययन करने को कहा गया है। ताकि यह तय किया जा सके कि डेटा उपयोग पर टैक्स लागू करना व्यावहारिक है या नहीं। इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या जल्द महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूसेज पर टैक्स लगाने के विकल्पों पर विचार कर रही है। जानें इस प्रस्ताव की पूरी जानकारी।

डेटा टैक्स पर शुरू हुई चर्चon

बताया जा रहा है कि हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक समीक्षा बैठक के दौरान Mobile Data पर टैक्स लगाने का मुद्दा सामने आया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि वे इस विषय पर अध्ययन करें और संभावित मॉडल तैयार करें कि अगर ऐसा टैक्स लगाया जाए तो वह किस तरह काम करेगा।

READ MORE-  Amazon ने लॉन्च किया ‘Sassy’ पर्सनैलिटी फीचर, जानें इसकी हैरान करने वाली खूबियां….

1 रूपया प्रति GB टैक्स का विकल्प

रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें 1 रूपया प्रति GB डेटा उपयोग पर टैक्स लगाने का सुझाव भी शामिल है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो हर बार जब कोई यूजर मोबाइल डेटा इस्तेमाल करेगा, उस पर अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा सकता है। अगर सरकार ऐसा करती है तो उसे 22900 रूपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

READ MORE- अब AI बनेगा LOVE GURU, ढूंढकर देगा आपको ‘प्यार’

भारत में डेटा की खपत तेजी से बढ़ी

भारत उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल इंटरनेट काफी सस्ता है। जिसके कारण यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, Social Media, ऑनलाइन गेमिंग, रिल्स आदि जमकर देखते हैं। इससे डेटा ज्यादा खपत होती है। यही वजह है कि सरकार डेटा यूज करने पर टैक्स को लेकर एक्टिव हो गई है। पहले से ही 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू हुए तो अलग से टैक्स चुकाना होगा।

फिलहाल, रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही डेटा पर टैक्स लगाया जाएगा या नहीं। इसपे फैसला लिया जाएगा। के बाद ही यह तय किया जाएगा कि मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लगाया जाए या नहीं। अभी तक सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ASUS ROG के 20 साल पूरे होने पर भारतीय गेमर्स को ताइवान जाने का फ्री मौका मिल रहा
Previous Story

‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?

Latest from Latest news

Don't Miss