सोने से बना AirPod केस देखा है कभी? यहां देखें पहली फोटो

3 mins read
183 views
March 13, 2026

Gold AirPods: क्या आपने कभी सोचा था कि AirPods का एक केस 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो सकता है? अगर नहीं तो आप गलत हैं। जी हां… यह बिल्कुल सच है क्योंकि चीन की मशहूर लग्जरी ज्वेलरी कंपनी Chow Tai Fook ने एक ऐसा AirPods केस लॉन्च किया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

क्या आप 1 करोड़ रुपये का AirPods केस खरीदेंगे? चीन की लग्जरी ज्वेलरी कंपनी ने सोने और हीरों से बना AirPods केस लॉन्च किया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

क्या है यह केस?

यह केस पूरी तरह सोने और हीरों से बना है। इसमें करीब 350 ग्राम सोना लगा है और इसकी कीमत है 7,88,800 युआन यानी करीब 1 करोड़ रुपये है। इस केस को कंपनी ने फरवरी में पेश किया था।

सोने और हीरों से बना AirPods केस लॉन्च किया

READ MORE: लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चैक करें? आसान गाइड

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही यह केस Weibo पर दिखाया गया, लोगों में मिली-जुली राय देखने को मिली है। कुछ लोगों ने इसे कला का नमूना बताया तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी कीमत पर जमकर तंज कसा। एक यूजर ने तो मजाक में लिखा कि ‘गरीबी इंसान की कल्पना को भी कमजोर कर देती है!’ कंपनी ने इसके साथ सोने से जड़े हेयर क्लिप्स भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 2,080 युआन है और इनमें करीब 0.42 ग्राम सोना लगा है।

READ MORE: MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

कस्टम ऑर्डर भी होगा

Chow Tai Fook ने बताया कि यह एक लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट है, लेकिन अगर कोई खास डिजाइन चाहता है तो कस्टम ऑर्डर भी दे सकता है। इसकी कीमत उस वक्त के सोने के भाव पर तय होगी और इसे बनाने में 2 से 3 महीने का समय लगेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Facebook Marketplace में AI की एंट्री
Previous Story

Facebook Marketplace में AI की एंट्री, अब खुद देगा खरीदारों को जवाब

Truecaller के नए फीचर से परिवार को फ्रॉड कॉल से बचाना होगा आसान
Next Story

आ गया Truecaller में पूरे परिवार को Scam Call से बचानेवाला फीचर

Latest from Business

India’ startup ecosystem attracts cumulative funding of more than USD 118 billion CII

भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

Indian Startup Ecosystem Funding: भारत का स्टार्टअप जगत आज 120 से अधिक यूनिकॉर्न, 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनियां और 390 बिलियन
russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के

Don't Miss