भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।
Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।
दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।
READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी
मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon Prime Video जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि उनकी फिल्मों और शो की पायरेटेड कॉपी Telegram चैनलों के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच की। जांच में पता चला कि Telegram पर 3,142 चैनल ऐसे हैं जो बिना अनुमति फिल्मों और OTT कंटेंट को शेयर कर रहे हैं।
READ MORE: Ukrain के क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस ने Telegram पर दी जानकारी
सरकार का कहना है कि ये चैनल बिना अधिकार के कंटेंट फैला रहे थे, जो कानून के खिलाफ है। इसलिए मंत्रालय ने Telegram को साफ निर्देश दिया है कि वह इन सभी चैनलों से जुड़ा पायरेटेड कंटेंट अपने प्लेटफॉर्म से हटा दे।
