Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

6 mins read
11 views
March 10, 2026

Vitalik Buterin: Ethereum के को-फाउंडर विटाली बुटेरिन ने X पर बताया कि Ethereum Foundation ने करीब 72,000 ETH को DVT-lite तकनीक के जरिए स्टेक किया है। इसका मकसद संस्थाओं और बड़ी कंपनियों के लिए स्टेकिंग को बहुत आसान बनाना है। अब इसे लगभग एक क्लिक में सेटअप किया जा सकता है।

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH DVT-lite तकनीक से स्टेक किया। अब संस्थाओं के लिए स्टेकिंग आसान और सुरक्षित हो गया है।

बुटेरिन ने समझाया कि बस तय कंप्यूटर पर नोड चलाना है, एक कॉन्फिंग फाइल बनानी है जिसमें सभी नोड्स का एक ही हो और बाकी सब ऑटोमैटिक हो जाएगा। उनका कहना है कि नोड चलाने के लिए अब किसी पेशेवर की जरूरत नहीं है। इससे Ethereum का नेटवर्क ज्यादा डीसेंट्रलाइज्ड और सुरक्षित बना रहता है।

पहले के प्रयास और टूल्स

Ethereum Foundation ने फरवरी में भी 2,016 ETH स्टेक किया था और लगभग 70,000 ETH स्टेक करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने Dirk और Vouch नाम के ओपन-सोर्स टूल्स इस्तेमाल किए। ये टूल्स नोड्स की जिम्मेदारी कई सिस्टम्स में बांटते हैं और किसी एक सिस्टम की खराबी का जोखिम कम करते हैं।

Foundation ने अपने स्टेकिंग सेटअप में माइनॉरिटी क्लाइंट्स, होस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वयं-प्रबंधित हार्डवेयर को अलग-अलग जगहों पर रखा है। इसका उद्देश्य नेटवर्क की सुरक्षा बनाए रखना और रिसर्च, कम्युनिटी ग्रांट्स और इकोसिस्टम सपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कामों के लिए फंड जुटाना है।

READ MORE: Bitcoin में आने वाला है तूफान, Death Cross ने दी चेतावनी

DVT-lite की खासियत

बुटेरिन लंबे समय से Distributed Validator Technology का समर्थन करते रहे हैं। DVT में वेलिडेटर की जिम्मेदारियों को कई नोड्स में बांटा जाता है। इससे रिस्क कम होता है और नेटवर्क डीसेंट्रलाइज्ड रहता है। एक वेलिडेटर तब तक सही चलता रहेगा जब तक दो-तिहाई से ज्यादा नोड्स ईमानदार हों, उन्होंने बताया। पुराने DVT सिस्टम जैसे ssv.network और Obol जटिल थे और उन्हें सेटअप करने में नेटवर्किंग की जरूरत होती थी, लेकिन DVT-lite सरल और बिल्ट-इन तरीका है, जो स्टेकिंग को आसान बनाता है और सुरक्षा भी मजबूत रखता है।

READ MORE: ऑयल ट्रेड में क्रिप्टो ‘Whales’ की एंट्री, करोड़ों डॉलर लिक्विडेट

ट्रेजरी और दीर्घकालिक योजना

Ethereum Foundation अब अपनी ट्रेजरी की स्थिरता और पारदर्शिता पर ध्यान दे रहा है। 2025 से रोजमर्रा के कामकाज के लिए 15% ट्रेजरी इस्तेमाल होती है और 2.5 साल का रिजर्व सुरक्षित रखा गया है। जरूरत पड़ने पर टोकन बेचने या कुछ होल्डिंग्स को फिएट में बदलने का विकल्प भी है।

इस तरह, Ethereum Foundation DVT-lite और ट्रेजरी योजना के जरिए स्टेकिंग को आसान और सुरक्षित बना रहा है। इससे नेटवर्क मजबूत और डीसेंट्रलाइज्ड बना रहता है, और किसी विशेषज्ञ की मदद के बिना भी संस्थाएं स्टेकिंग कर सकती हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!
Previous Story

Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss