Department of War: Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने 26 फरवरी को एक बयान जारी कर अपनी कंपनी और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच चल रहे तनाव पर खुलकर बात की। अमोडेई ने साफ किया कि Anthropic का AI मॉडल Claude पहले से ही अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सिस्टम, क्लासिफाइड नेटवर्क और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में तैनात है। इसका उपयोग इंटेलिजेंस विश्लेषण, मॉडलिंग और सिमुलेशन, ऑपरेशनल प्लानिंग और साइबर ऑपरेशंस जैसे मिशन-क्रिटिकल कामों में हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कंपनी दो खास सुरक्षा सीमाओं को नहीं हटाएगी।
अमेरिका के रक्षा विभाग और Anthropic के बीच AI उपयोग को लेकर तनाव बढ़ गया है। डारियो अमोडेई ने कहा कि क्लॉड मॉडल रक्षा कार्यों में तैनात है, लेकिन कंपनी दो अहम सीमाओं को नहीं हटाएगी।
डारियो अमोडेई का स्पष्ट रुख
अमोडेई ने अपने बयान में कहा कि वह AI के इस्तेमाल को अमेरिका और अन्य लोकतांत्रिक देशों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। उनका कहना है कि AI अब केवल चैटबॉट या कोडिंग टूल नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि Anthropic पहली फ्रंटियर AI कंपनी थी जिसने अपने मॉडल को अमेरिकी सरकारी क्लासिफाइड नेटवर्क के अंदर तैनात किया। फिर भी, उन्होंने दो रेड लाइन तय कर दीं।
A statement from Anthropic CEO, Dario Amodei, on our discussions with the Department of War.https://t.co/rM77LJejuk
— Anthropic (@AnthropicAI) February 26, 2026
READ MORE: Anthropic ने लॉन्च किया Claude Sonnet 4.5, जानें सबकुछ
Anthropic की दो सख्त शर्तें
पहली शर्त है व्यापक घरेलू निगरानी में AI का उपयोग न करना। अमोडेई का कहना है कि बड़े पैमाने पर लोगों की निगरानी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। शक्तिशाली AI बिखरे हुए सार्वजनिक डेटा को जोड़कर किसी भी व्यक्ति के जीवन की पूरी तस्वीर बना सकता है, जो गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
दूसरी शर्त है पूरी तरह स्वायत्त हथियार को समर्थन न देना। उनके मुताबिक, मौजूदा AI सिस्टम इतने भरोसेमंद नहीं हैं कि उन्हें पूरी तरह स्वचालित हथियारों में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा कोई उत्पाद नहीं देगी जो सैनिकों या आम नागरिकों को जोखिम में डाले। Anthropic के अनुसार, ये सीमाएं उनके रक्षा अनुबंध का हिस्सा पहले से नहीं थीं।
Anthropic is lying. The @DeptofWar doesn’t do mass surveillance as that is already illegal. What we are talking about is allowing our warfighters to use AI without having to call @DarioAmodei for permission to shoot down an enemy drone swarms that would kill Americans. #CallDario https://t.co/43PpyvCVzN
— Under Secretary of War Emil Michael (@USWREMichael) February 27, 2026
रक्षा विभाग का दबाव और उद्योग पर असर
बयान में यह भी सामने आया कि रक्षा विभाग ने AI कंपनियों से ‘किसी भी कानूनी उपयोग’ को स्वीकार करने की मांग की है। Anthropic का दावा है कि उसे रक्षा सिस्टम से हटाने, ‘सप्लाई चेन रिस्क’ घोषित करने और Defence Production Act के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
READ MORE: हैकर्स ने Claude AI को बनाया हथियार, हेल्थकेयर और सरकारें बनीं निशाना
2025 में एंथ्रोपिक ने रक्षा विभाग के साथ करीब 200 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया था। अब खबरें हैं कि Google, OpenAI और xAI जैसी कंपनियां any lawful use मानक को अपनाने की ओर बढ़ रही हैं। यह मामला AI उद्योग के लिए एक बड़ा मोड़ है। कंपनियों को अब व्यावसायिक लाभ, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है।
