Claude Code की एंट्री से हिला IBM, शेयरों में भारी गिरावट

Claude Code की एंट्री से हिला IBM, शेयरों में भारी गिरावट

6 mins read
14 views
February 24, 2026

IBM Shares Fall: Artificial Intelligence की रफ्तार ने अब टेक इंडस्ट्री के सबसे पुराने और मजबूत माने जानेवाले किलों को भी हिलाना शुरू कर दिया है। दरअसल, जैसे ही AI स्टार्टअप Anthropic ने दावा किया कि उसका Claude Code टूल दशकों पुराने COBOL सिस्टम को चुटकियों में आधुनिक बना सकता है। बस इतना ऐलान हुआ और बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी International Business Machines पर काफी गहरा असर पड़ा। IBM के शेयर एक ही दिन में 13% तक लुढ़क गए।

लेगेसी सिस्टम बनाम AI

बता दे कि जैसे ही AI स्टार्टअप Anthropic की उक्त घोषणा सामने आते ही बाजार ने इसे IBM के पारंपरिक मेनफ्रेम बिजनेस के लिए खतरे के रूप में देखा और भारी बिकवाली शुरू हो गई। IBM की बड़े संस्थानों के लिए भरोसेमंद मेनफ्रेम सिस्टम उपलब्ध कराने की रही है। बैंकिंग, एयरलाइंस और सरकारी विभागों के कई महत्वपूर्ण सिस्टम अब भी COBOL पर निर्भर हैं। अगर AI उन जटिल कोडबेस को समझ और व्यवस्थित कर सकता है, जिन्हें पहले केवल विशेषज्ञ ही संभाल पाते थे।

READ MORE-  सुप्रीम कोर्ट में झुका WhatsApp, अब बिना अनुमति नहीं होगा डेटा ट्रांसफर

COBOL मजबूती या कमजोरी?

1950 के दशक में विकसित COBOL आज भी लाखों ट्रांजैक्शनों की रीढ़ है। खासकर अमेरिका में ATM और रिटेल ट्रांजैक्शन का बड़ा हिस्सा इसी पर आधारित है। समस्या यह है कि इस भाषा को जानने वाले डेवलपर्स की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में AI-आधारित ऑटोमेशन कंपनियों के लिए लागत घटाने और समय बचाने का नया रास्ता खोल सकता है। Anthropic का भी इसी सोंच के साथ उठाया गया कदम है।

AI ने बदला समीकरण

अब तक लेगेसी कोड को समझना इतना महंगा और जटिल था। कई कंपनियां उसे छेड़ना ही नहीं चाहती थीं। लेकिन Anthropic का कहना है कि AI इस प्रक्रिया को तेज और किफायती बना सकता है। हजारों लाइनों के कोड में डिपेंडेंसी खोजने, जोखिम पहचानने और डॉक्युमेंटेशन तैयार करने जैसे काम अब मशीनें मिनटों में कर सकती हैं।

READ MORE- OpenAI CEO और Zoho संस्थापक की AI पर अलग राय

निवेशकों की चिंता क्यों बढ़ी?

पिछले कुछ दिनों से तकनीक क्षेत्रों में अस्थिरता देखी गई है। AI से जुड़ी नई-नई घोषणाओं ने मौजूदा आईटी और Cyber Security कंपनियों के शेयरों पर दबाव डाला है। जिससे निवेशक सहमें हुए हैं और अपना कदम सोच- समझकर उठा रहे हैं। बता दें कि IBM के शेयर इस साल अब तक 24% से ज्यादा गिर चुके हैं, जो बाजार की बेचैनी को दर्शाता है।

अब सवाल यह है कि कौन-सी कंपनियां इस बदलाव के साथ खुद को ढाल पाएंगी। IBM के लिए चुनौती यह है कि वह अपने अनुभव और संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए AI युग में अपनी मौजूदगी कैसे बनाए रखे।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

असम बनेगा स्मार्ट कार टेक हब, Tata-Qualcomm साथ आए
Previous Story

असम बनेगा स्मार्ट कार टेक हब, Tata-Qualcomm साथ आए

Amazon ने AI डेटा सेंटर के लिए 12 बिलियन डॉलर करेगा निवेश
Next Story

Amazon AI डेटा सेंटर के लिए 12 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा, खुलेंगे रोजगार के अवसर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss