Apple update: पॉडकास्ट अब सिर्फ सुनने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि तेजी से वीडियो-फर्स्ट कंटेंट की ओर बढ़ रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Apple अपने Podcasts ऐप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को ज्यादा सरल स्ट्रीमिंग, बेहतर वीडियो क्वालिटी और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पॉडकास्ट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा इंटरएक्टिव हो सकता है।
अब पॉडकास्ट सिर्फ सुनिए नहीं, देखिए भी। Apple Podcasts में आ रहा नया फीचर जो पॉडकास्ट की दुनिया को रख देगा बदलकर…जानिए इसकी खासियत।
नया स्ट्रीमिंग सिस्टम क्या बदलेगा
अब ऐप में HTTP Live Streaming तकनीक का सपोर्ट दिया जा रहा है। पहले वीडियो अलग-अलग फॉर्मेट MOV, MP4 and M4V में स्ट्रीम होते थे। लेकिन नए सिस्टम से स्ट्रीमिंग ज्यादा स्थिर और तेज हो जाएगी। खास बात यह है कि यूजर वीडियो देखते-देखते आसानी से ऑडियो मोड में भी स्विच कर सकेंगे।
ऑफलाइन और फुल-स्क्रीन का फायदा
अपडेट के बाद वीडियो और ऑडियो दोनों को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखा या सुना जा सकेगा। साथ ही फुल-स्क्रीन व्यू का बेहतर सपोर्ट मिलेगा। जिससे मोबाइल और टैबलेट पर देखने का अनुभव और बेहतर होगा।
READ MORE- Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स
मल्टीटास्किंग और स्मार्ट क्वालिटी
नया फीचर मल्टीटास्किंग को भी आसान बनाएगा। पिक्चर-इन-पिक्चर जैसे विकल्प से यूजर वीडियो चलते हुए दूसरे काम कर पाएंगे। इसके अलावा ऐप नेटवर्क स्पीड के हिसाब से वीडियो क्वालिटी को अपने-आप एडजस्ट करेगा। जिससे कम इंटरनेट स्पीड पर भी प्लेबैक चलता रहेगा।
READ MORE- अब फोन खोया तो भी डेटा सुरक्षित, Android और iPhone दोनों में आया फीचर
कब मिलेगा अपडेट
यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और आने वाले 26.4 ऑपरेटिव सिस्टम के साथ इसे व्यापक रूप से जारी किए जाने की तैयारी है। यह अपडेट मोबाइल, टैबलेट और वेब समेत ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। धीरे-धीरे इसे रोलऑउट करने की योजना है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
