लॉन्च से Pixel 10a की पूरी डिटेल लीक! जानिए फटाफट

8 mins read
13 views
February 16, 2026

Google Pixel 10a specs leak: Smartphone बाजार में लॉन्च से पहले ही Google के अपकमिंग Pixel 10a ने चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। लीक रिपोर्ट्स में सामने आए फीचर्स बताते हैं कि यह फोन दिखने में भले ज्यादा अलग न हो, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है। Google अपने नए स्मार्टफोन Pixel 10a को 18 फरवरी को पेश करने की तैयारी में है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं।

लॉन्च से पहले Pixel 10a के फीचर्स हुए ऑनलाइन लीक, दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और सात साल अपडेट जैसे फीचर्स सहित बहुत कुछ… जानिए पूरी डिटेल्स।

डिस्प्ले और डिजाइन में सुधार

लीक जानकारी के अनुसार यह फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। गूगल का Titan M2 चिप मिलेगा। Gorilla Glass 7i  का उपयोग किया हुआ मिल सकता है। स्क्रीन की मजबूती बढ़ाने के लिए नए जेनरेशन का प्रोटेक्शन ग्लास दिया जा सकता है। वहीं डिजाइन की बात करें तो कैमरा बार और ओवरऑल लुक काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा रहने की संभावना है।

READ MORE: AI बना नया कोडर: NVIDIA में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की रफ्तार तीन गुना

परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और स्टोरेज

फोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। इससे एआई आधारित फीचर्स और डेटा सुरक्षा दोनों बेहतर होने की उम्मीद है। यह एआई बेस्ड फीचर्स को बेहतर बनाएगा। साथ ही 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो सामान्य उपयोग से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं।

बैटरी और चार्जिंग में बढ़त

बैटरी क्षमता को लेकर भी इस बार सुधार की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकती है। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यह फीचर इसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अलग पहचान दे सकता है।

कैमर में वही लेकिन अनुभव अलग

Pixel सीरीज की पहचान कैमरा क्वालिटी रही है और नए मॉडल में भी इसी पर फोकस जारी रहने की संभावना है। लीक के अनुसार 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का हो सकता है।

READ MORE:  Telegram के Android ऐप का बड़ा मेकओवर, अब iOS जैसा नया और स्मूद लुक

सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट का फायदा

फोन के नए Android 16 वर्जन के साथ आने की संभावना है और कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में बताई जा रही है। स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट बॉडी, डुअल स्पीकर्स, लेटेस्ट ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट, eSIM, NFC और Satellite Calling  जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं। pa लंबे समय तक अपडेट मिलने की वजह से यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

कीमत और मुकाबला

रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत करीब 54 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, हाई-स्टोरेज वेरिएंट की नियमित कीमत 64 हजार इससे अधिक रहने की संभावना है। बाजार में इसका मुकाबला Samsung, OnePlus और iQOO के प्रीमियम-मिडरेंज स्मार्टफोनों से माना जा रहा है।

किसके लिए रहेगा खास

कुल मिलाकर, इसमें बड़े बदलाव भले न हों, लेकिन छोटे-छोटे सुधार इसे डेली यूजर्स के उपयोग के लिए मजबूत विकल्प बना सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Purple Fabric हुआ लॉन्च, अब एंटरप्राइज AI होगा आसान और भरोसेमंद

भारत सरकार ने AI गवर्नेंस गाइडलाइंस जारी कर दी हैं
Next Story

AI Governance Guidelines 2026: 7 सूत्रों के साथ सुरक्षित और स्मार्ट डिजिटल भारत की शुरुआत

Latest from News

Don't Miss