Meta AI animation: Facebook पर Artificial Intelligence का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में Meta अब एक नया फीचर ला रहा है। जिसके जरिए यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो को AI की मदद से एनिमेट कर सकेंगे। इसके साथ ही Stories, Memories और पोस्ट्स के लिए भी नए AI टूल्स पेश किए जा रहे हैं, जो Social Media पर कंटेंट बनाने के तरीके को बदल सकते हैं। यानी साधारण फोटो को कुछ ही क्लिक में मूवमेंट और इफेक्ट्स के साथ बदला जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस जबरदस्त फीचर के बारे में विस्तार से।
Meta Facebook यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Meta AI की मदद से प्रोफाइल फोटो होगी एनिमेटेड और कंटेंट बनाना होगा पहले से ज्यादा आसान… sजानिए पूरी डिटेल।
Stories और Memories में भी AI
यह बदलाव केवल प्रोफाइल फोटो तक सीमित नहीं है। Meta ने इसे Facebook Stories और Memories में भी AI टूल्स जोड़ने की योजना बनाई है। Restyle नाम के फीचर के जरिए यूजर्स अपने पोस्ट या तस्वीरों का लुक बदल सकते हैं। साथ ही, इसका उपयोग कर पहले से तैयार थीम्स के साथ-साथ कस्टम प्रॉम्प्ट देकर अलग-अलग डिजाइन तैयार करना संभव होगा।
READ MORE: Samsung लाया Direct Voicemail फीचर मिस्ड कॉल का मैसेज अब तुरंत पढ़ें
यूजर्स का इंटरैक्शन का दावा
कंपनी का मानना है कि ऐसे फीचर्स यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव तरीके से खुद को व्यक्त करने का मौका देंगे। साथ ही साथ प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन भी बढ़ेगा। Meta के अनुसार, इन टूल्स का उद्देश्य ऐसे कंटेंट बनाना है जो लोगों के बीच बातचीत और शेयरिंग को बढ़ावा दे।
READ MORE: AI और कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है Apple का AirPods Pro
AI कंटेंट के लिए अलग ऐप की तैयारी
इसी के साथ Meta AI-आधारित कंटेंट को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत हैं। इसपर काम भी तेजी से कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का Vibes फीड, जिसमें AI से तैयार कंटेंट दिखाया जाता है। भविष्य में एक अलग ऐप के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है।
AI की भूमिका बढ़ाने पर जोर
कुल मिलाकर देखें तो Meta ने यह तय कर लिया है कि आने वाले समय में Facebook और अन्य Meta प्लेटफॉर्म पर AI की भूमिका बढ़ानी है और इस दिशा में लगातार कार्य करने में लगे हुए हैं। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही मिलनेवाली है।
