Meta Pocket App: Meta ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के अपना नया AI ऐप Pocket लॉन्च कर दिया है। यह ऐप 29 जून 2026 से Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से बिना कोडिंग सीखे सिर्फ टेक्स्ट लिखकर छोटे गेम और इंटरैक्टिव ऐप बनाए जा सकते हैं।
Meta Pocket App अब AI की मदद से बिना कोडिंग छोटे गेम और इंटरैक्टिव ऐप बनाने की सुविधा देता है।
Meta Pocket App क्या है और कैसे काम करता है?
Meta Pocket App का मकसद AI की मदद से कंटेंट बनाना आसान करना है। यूजर केवल एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखते हैं और ऐप उसी आधार पर छोटा गेम या इंटरैक्टिव अनुभव तैयार कर देता है। ऐप में ‘Gizmos’ नाम का फीचर दिया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी बनाई गई क्रिएशन दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही दूसरे लोगों के बनाए गेम और ऐप भी खेल सकते हैं।
Gizmo ऐप का नया रूप माना जा रहा Pocket
रिपोर्ट्स के मुताबिक Pocket, Meta द्वारा इस साल खरीदी गई AI गेमिंग कंपनी Gizmo की तकनीक पर आधारित है। ऐप सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi ने खोजा था। बाद में Appfigures ने पुष्टि की कि ऐप 29 जून 2026 को Apple App Store और Google Play Store पर जारी किया गया। हालांकि, Meta ने अभी तक Pocket को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
READ MORE: WhatsApp, Messenger और Instagram पर आया Meta का AI सहायक
Meta की AI रणनीति में नया कदम
Pocket, Meta के AI टूल्स की बढ़ती सूची का हिस्सा है। कंपनी पहले ही AI इमेज, AI वीडियो और वीडियो एडिटिंग के लिए कई टूल लॉन्च कर चुकी है। अब Pocket के जरिए वह AI आधारित गेम और इंटरैक्टिव ऐप बनाना आसान बनाना चाहती है। Appfigures के अनुसार, Pocket से पहले मौजूद Gizmo ऐप को 6.35 लाख से ज्यादा इंस्टॉल मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स का 98% फीडबैक सकारात्मक रहा है। इससे साफ है कि AI से बनने वाले इंटरैक्टिव कंटेंट में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।
READ MORE: Meta-IPSOS रिपोर्ट: भारत में वीडियो देखने का बढ़ा क्रेज
Pocket टेस्टिंग चरण में माना जा रहा है। लेकिन अगर Meta जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करता है, तो यह AI की मदद से गेम और ऐप बनाने वाले आम यूजर्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है।
