Apple education hub: भारत अब सिर्फ iPhone बनाने का केंद्र नहीं, Apple के लिए फ्यूचर टेक टैलेंट तैयार करने की जमीन भी बनता जा रहा है। कंपनी ने बेंगलुरु में पहला Apple Education Hub खोलने की घोषणा कर साबित कर दिया है। कंपनी अब मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर Swift कोडिंग, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की ट्रेनिंग तक पहुंच चुकी है। इस नई पहल से हजारों फैक्ट्री कर्मचारियों को हाई-टेक स्किल्स सीखने और करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।
Apple ने भारत में खोला टेक स्किल्स का हब, फैक्ट्री कर्मचारियों को सिखाएगा Swift और Robotics…हजारों कर्मचारियों को मिलेगा भविष्य की स्किल्स का मौका।
बेंगलुरु में खुलेगा पहला Education Hub
Apple ने बेंगलुरु में अपना पहला Apple Education Hub स्थापित करने की घोषणा की है। यह केंद्र देशभर में मौजूद सप्लायर फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग की योजना और समन्वय का काम करेगा। मार्च से यहां प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जाएंगे।
READ MORE- Moltbook का हाइप कम, OpenClaw बनेगा AI का अगला बड़ा बदलाव!
Manipal के साथ की है साझेदारी
इस एजुकेशन हब को Manipal Academy of Higher Educationhttps://www.tataelectronics.com/ के सहयोग से संचालित किया जाएगा। शुरुआती चरण में डिजिटल लिटरेसी और Swift प्रोग्रामिंग पर फोकस रहेगा। जिससे कर्मचारियों को कोडिंग और सॉफ्टवेयर की बुनियादी समझ मिल सके।
25 से ज्यादा फैक्ट्रियों में नई ट्रेनिंग व्यवस्था
बताया जा रहा है कि Apple देशभर की 25 से अधिक सप्लायर फैक्ट्रियों में अपने डेवलपमेंट कोर्स का विस्तार करने जा रहा है। इसमें Swift कोडिंग के साथ रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से होगी।
READ MORE- भारत में Alphabet का बड़ा विस्तार प्लान
50 मिलियन डॉलर फंड का निवेश
कंपनी का कहना है कि यह पूरी पहल उसके वैश्विक 50 मिलियन डॉलर के Supplier Employee Development Fund से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य सप्लाई चेन कर्मचारियों की शिक्षा और करियर ग्रोथ को मजबूत करना है। इसमें पहले फैक्ट्री एजुकेटर्स को प्रशिक्षित किया जाता है, फिर वही कर्मचारी फैक्ट्री स्तर पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग देते हैं।
दिव्यांगों के लिए रोजगार पर भी जोर
इन सब सबसे बड़ी खास बात यह है कि Salcomp के साथ मिलकर Apple दिव्यांग व्यक्तियों के लिए Vocational Education Program को भी आगे बढ़ा रहा है। इस पहल के तहत रोजगार, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि उन्हें भी रोजगार और प्रोफेशनल डेवलपमेंट में अवसर मिल सके।
Apple की यह पहल दिखाती है कि कंपनी भारत को सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग नहीं, स्किल्ड टेक वर्कफोर्स के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ कर्मियों को मिल सके।
