भारत में iPhone प्रोडक्शन को लेकर Apple की बड़ी जीत!

iPhone बनेगा और तेज़ी से! भारत में Apple की बड़ी जीत

7 mins read
212 views
February 3, 2026

Apple India policy:  भारत में iPhone बनाने की राह में आ रही सबसे बड़ी अड़चन अब दूर हो गई है। केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले ने एप्पल को बड़ी राहत दे दी है। अब Apple देश में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार आसानी से कर सकता है। नए टैक्स नियमों के तहत अब Apple बिना अतिरिक्त टैक्स जोखिम के भारत में iPhone निर्माण के लिए मशीन को सीधे फंड कर सकेगा। यह फैसला न सिर्फ Apple के लिए फायदेमंद होगा बल्कि भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

भारत में iPhone प्रोडक्शन को लेकर Apple की बड़ी जीत! जानिए क्या था मामला…अब कैसे टैक्स छूट से बदलेगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर।

टैक्स नियमों में बदलाव से राहत

नए नियमों के तहत विदेशी कंपनियाँ अपने स्थानीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट उपलब्ध करा सकती हैं। पहले इस तरह की फंडिंग को टैक्स कानूनों के तहत बिजनेस कनेक्शन माना जा सकता था। कंपनी पर स्थानीय मुनाफे पर टैक्स लगने का खतरा था। सरकार के इस फैसले के बाद से अब इस अड़चन को दूर कर दिया गया है।

READ MORE-  OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0

क्यों जरूरी था यह बदलाव

बता दें कि उक्त अड़चनों के वजह से Foxconn और Tata जैसी कंपनियों को खुद ही अरबों डॉलर की मशीनरी खरीदनी पड़ रही थी। जिसे देखकर Apple को चिंता बढी हुई थी। Apple का मानना था कि अगर वह iPhone निर्माण में इस्तेमाल होने वाली महंगी मशीनों का खर्च खुद उठाता है, तो भारत में उसकी भूमिका सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर नहीं, कारोबारी इकाई मानी जा सकती है। इससे टैक्स विवाद खड़ा हो सकता था।

READ MORE-  PC और लैपटॉप यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Google ला रहा है नया Camera App

सरकार ने दी 5 साल तक टैक्स से छूट

सरकार के नए फैसले के अनुसार, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड ज़ोन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी पर Apple को 5 साल तक टैक्स छूट मिलेगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि कंपनी भारत में iPhone प्रोडक्शन को तेज़ी से बढ़ा सकेगी और निवेश की लागत भी कम होगी। हालाँकि Apple को भारत में एंटीट्रस्ट जांच और Data Privacy  से जुड़े प्रस्तावों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह फैसला कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।

चीन से हटकर भारत पर बढ़ता भरोसा

बता दें कि Apple पहले ही चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह आसान टैक्स नियम Apple को भारत में लंबे समय तक टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करने में मदद करेंगे। जिससे भारत में प्रॉडक्शन बढ़ेगा और भारत आगे चलकर Apple के उत्पाद के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरेगा।

इस बदलाव के बाद भारत में iPhone निर्माण में तेजी आएगी हीं। साथ ही साथ रोजगार और एक्सपोर्ट को भी मजबूती मिलेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google ला रहा है नया Camera App Aluminium OS
Previous Story

PC और लैपटॉप यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Google ला रहा है नया Camera App

ट्रंप ने 500 मिलियन डॉलर क्रिप्टो डील से बनाई दूरी
Next Story

ट्रंप ने 500 मिलियन डॉलर क्रिप्टो डील से बनाई दूरी

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss