फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर छापेमारी की

6 mins read
7 views
फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर छापेमारी की
February 3, 2026

Elon Musk: फ्रांस ने बड़े टेक प्लेटफॉर्म्स की निगरानी बढ़ा दी है और ऑनलाइन हानिकारक कंटेट और AI के गलत इस्तेमाल पर सख्ती कर रहा है। इस बार जांच का केंद्र एलन मस्क का X बना है। फ्रांस में X पर कई जांचें चल रही हैं।

फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर Grok AI चैटबॉट समेत कई मामलों में जांच तेज कर दी है। साइबरक्राइम यूनिट ने X ऑफिसों में छापेमारी की और Musk समेत कर्मचारी पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं।

साइबरक्राइम यूनिट ने X ऑफिसों में की छापेमारी

पेरिस के लोक अभियोजन कार्यालय ने बताया कि उनकी साइबरक्राइम यूनिट ने Europol की मदद से X के फ्रांस ऑफिसों में छापेमारी की है। यह जांच जनवरी 2025 से चल रही है और जुलाई 2025 में इसे बढ़ा दिया गया।

जांच के तहत एलन मस्क और X की पूर्व CEO लिंडा याकारिनो को अप्रैल में स्वैच्छिक पूछताछ के लिए बुलाया गया है। X फांस के कर्मचारी भी गवाह के रूप में अपनी बात रखेंगे। अभियोजन कार्यालय का कहना है कि यह जांच X को फ्रांसीसी कानून के अनुसार संचालित करने के लिए की जा रही है।

READ MORE: क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव, X ने अपना नया एल्गोरिदम ओपन सोर्स किया

फ्रांस X की जांच क्यों कर रहा है

जांच एक फ्रांसीसी सांसद की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। सांसद ने कहा कि X के एल्गोरिदम में पक्षपात हो सकता है, जिससे डेटा प्रोसेसिंग प्रभावित हो रही है। अब मामले में इन मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

  • Grok द्वारा बनाए गए डीपफेक्स
  • होलोकॉस्ट इनकार कंटेट
  • बच्चों के एडल्ट से जुड़ी कंटेट के वितरण में मदद

पेरिस की अभियोजक लॉरे बेक्कुआउ ने कहा कि Grok ने जनवरी के सिर्फ 11 दिनों में लगभग तीन मिलियन यौन-संवेदनशील इमेजेस बनाई, जिनमें लगभग 23,000 बच्चों से जुड़ी थीं।

EU का Musk और X पर दबाव

UK में भी Grok की इमेज फीचर पर आलोचना हुई। ब्रिटिश मीडिया नियामक Ofcom ने जांच शुरू की और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इसे ‘अवैध’ बताया। इसके बाद मस्क ने इमेज एडिटिंग टूल्स केवल पेड सब्सक्राइबर तक सीमित कर दिया। EU स्तर पर यूरोपीय आयोग दिसंबर 2023 से Digital Services Act के उल्लंघनों की जांच कर रहा है।

READ MORE: SpaceX ने लॉन्च किया Stargaze, सैटेलाइट सुरक्षा में नई पहल

निर्णय आने वाले हफ्तों में सामने आ सकते हैं। हालांकि, X ने मंगलवार की छापेमारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, पहले भी इस तरह की जांचों को कंपनी ने फ्री स्पीच पर हमला बताया था।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में आई नई जान
Previous Story

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में आई नई जान

चीन में AI chatbot इस्तेमाल पर बरस रहा पैसा
Next Story

चीन में AI chatbot इस्तेमाल पर बरस रहा पैसा…जानें क्या है मामला?

Latest from Latest news

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss