Apple India policy: भारत में iPhone बनाने की राह में आ रही सबसे बड़ी अड़चन अब दूर हो गई है। केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले ने एप्पल को बड़ी राहत दे दी है। अब Apple देश में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार आसानी से कर सकता है। नए टैक्स नियमों के तहत अब Apple बिना अतिरिक्त टैक्स जोखिम के भारत में iPhone निर्माण के लिए मशीन को सीधे फंड कर सकेगा। यह फैसला न सिर्फ Apple के लिए फायदेमंद होगा बल्कि भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
भारत में iPhone प्रोडक्शन को लेकर Apple की बड़ी जीत! जानिए क्या था मामला…अब कैसे टैक्स छूट से बदलेगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर।
टैक्स नियमों में बदलाव से राहत
नए नियमों के तहत विदेशी कंपनियाँ अपने स्थानीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट उपलब्ध करा सकती हैं। पहले इस तरह की फंडिंग को टैक्स कानूनों के तहत बिजनेस कनेक्शन माना जा सकता था। कंपनी पर स्थानीय मुनाफे पर टैक्स लगने का खतरा था। सरकार के इस फैसले के बाद से अब इस अड़चन को दूर कर दिया गया है।
READ MORE- OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0
क्यों जरूरी था यह बदलाव
बता दें कि उक्त अड़चनों के वजह से Foxconn और Tata जैसी कंपनियों को खुद ही अरबों डॉलर की मशीनरी खरीदनी पड़ रही थी। जिसे देखकर Apple को चिंता बढी हुई थी। Apple का मानना था कि अगर वह iPhone निर्माण में इस्तेमाल होने वाली महंगी मशीनों का खर्च खुद उठाता है, तो भारत में उसकी भूमिका सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर नहीं, कारोबारी इकाई मानी जा सकती है। इससे टैक्स विवाद खड़ा हो सकता था।
READ MORE- PC और लैपटॉप यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Google ला रहा है नया Camera App
सरकार ने दी 5 साल तक टैक्स से छूट
सरकार के नए फैसले के अनुसार, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड ज़ोन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी पर Apple को 5 साल तक टैक्स छूट मिलेगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि कंपनी भारत में iPhone प्रोडक्शन को तेज़ी से बढ़ा सकेगी और निवेश की लागत भी कम होगी। हालाँकि Apple को भारत में एंटीट्रस्ट जांच और Data Privacy से जुड़े प्रस्तावों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह फैसला कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।
चीन से हटकर भारत पर बढ़ता भरोसा
बता दें कि Apple पहले ही चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह आसान टैक्स नियम Apple को भारत में लंबे समय तक टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करने में मदद करेंगे। जिससे भारत में प्रॉडक्शन बढ़ेगा और भारत आगे चलकर Apple के उत्पाद के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरेगा।
इस बदलाव के बाद भारत में iPhone निर्माण में तेजी आएगी हीं। साथ ही साथ रोजगार और एक्सपोर्ट को भी मजबूती मिलेगी।
