Budget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा

Budget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा

7 mins read
333 views
February 2, 2026

Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी 9वीं यूनियन बजट पेश की। इस बार बजट का जोर खास तौर पर सेमीकंडक्टर, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर और IT सर्विसेज पर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट केवल छोटे फायदे पाने की बजाय लॉन्ग टर्म घरेलू क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है।

बजट 2026 में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर और AI पर जोर, यह बजट भारत को ग्लोबल डिजिटल और हाई टेक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर में निवेश

बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को 40,000 करोड़ तक बढ़ाया गया और India Semiconductor Mission 2.0 की शुरुआत की गई। भर्तीय एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इसे बोल्ड बजट बताया है। उन्होंने कहा कि स्किलिंग, अनुसंधान और नवाचार में निवेश से घरेलू क्षमता मजबूत होगी। वहीं, LG Electronics इंडिया के संजय चितकरा ने कहा कि इससे भारत ग्लोबल हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Panasonic india के CEO तदाशी चिबा ने कहा कि बढ़ी हुई कैपिटल एक्सपेंडिचर और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। Lava International के संजीव अग्रवाल ने ECMS के विस्तार को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में मजबूती लाने वाला कदम बताया। TECNO इंडिया के CEO अर्जीत तलापत्रा ने सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग को भविष्य के रोजगार और स्मार्टफोन उद्योग के लिए जरूरी बताया।

डेटा सेंटर पर टैक्स हॉलीडे

बजट में यह भी ऐलान किया गया कि विदेशी कंपनियों के लिए जो भारतीय डेटा सेंटर का इस्तेमाल करेंगी, उन्हें 2047 तक टैक्स हॉलीडे मिलेगा। KPMG इंडिया के नवीन अग्रवाल ने इसे लॉन्ग टर्म नीति की पुष्टि और भारत को ग्लोबल क्लाउड हब बनाने वाला कदम बताया है। क्वांटम हब के रोहित कुमार ने कहा कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और फैसलों में स्थिरता आएगी।

READ MORE: लंबी बैटरी, मजबूत बॉडी और 50MP कैमरा वाला Vivo Y31d लॉन्च!

IT सर्विसेज में सुधार

डिजिटल सर्विसेज को अब सिंगल IT सर्विसेज कैटेगरी में लाया गया है, जिसमें 15.5% सेफ हार्बर मार्जिन और 2,000 करोड़ का एलिजिबिलिटी थ्रेशोल्ड रखा गया। Deloitte इंडिया के सिद्धार्थ टिपनी ने इसे IT सेक्टर के लिए पिछले दशक का सबसे महत्वपूर्ण टैक्स सुधार बताया है। इससे ट्रांसफर प्राइसिंग जोखिम कम होगा और निवेशकों को लंबी अवधि के लिए भरोसा मिलेगा।

READ MORE: Meta ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, टैक्स बिल और AI बजट ने बढ़ाई चिंता

AI को अर्थव्यवस्था का इंजन

बजट में AI को सभी सेक्टर्स में हॉरिजॉन्टल एनेबलर के रूप में रखा गया है। Deloitte के S. Anjani कुमार ने कहा कि AI का इस्तेमाल कृषि से लेकर पोर्ट्स तक बेहतर निर्णय और जोखिम मूल्यांकन में होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

AI चैटबॉट Grok पर बैन हटा, इंडोनेशिया ने दी सशर्त मंज़ूरी

Lunar New Year पर AI जंग तेज, Alibaba खर्च करेगा 431 मिलियन डॉलर
Next Story

Lunar New Year पर AI जंग तेज, Alibaba खर्च करेगा 431 मिलियन डॉलर

Latest from Business

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Plazza funding : बेंगलुरु स्थित क्विक मेडिसिन डिलीवरी स्टार्टअप Plazza हेल्थकेयर डिलीवरी के मॉडल को बदलने की तैयारी शूरू कर दी है। कंपनी करीब
Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss