गजब! अब बोलिए, फोटो खुद एडिट होगी!…

8 mins read
307 views
January 29, 2026

Google Photos AI:  अब फोटो एडिटिंग किसी प्रोफेशनल स्किल की मोहताज नहीं रही। Google ने भारत में Google Photos को ऐसा स्मार्ट बना दिया है कि यूजर्स सिर्फ बोलकर या लिखकर अपनी तस्वीरों में मनचाहा बदलाव कर सकते हैं। बैकग्राउंड ब्लर से लेकर चेहरे की मुस्कान सुधारने तक, हर एडिट अब Gemini AI खुद संभालेगा। Android यूजर्स के लिए यह अपडेट फोटो एडिटिंग की दुनिया में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। नए AI-पावर्ड एडिटिंग फीचर्स के जरिए अब फोटो एडिट करने के लिए स्लाइडर्स घुमाने या मैन्युअल सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Google Photos में आ गया बड़ा AI अपडेट! अब आपकी फोटो होगी स्मार्ट तरीके से एडिट, बिना किसी प्रो स्किल के पूरी डिटेल पढ़ें।

Gemini AI से एडिटिंग हुआ पॉवरफुल

Google के मुताबिक ये नए फीचर्स उसके एडवांस्ड AI मॉडल Gemini पर आधारित हैं। यह सुविधा उन Android स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगी। यह कम से कम 4GB RAM और Android 8.0 या उससे नए वर्जन पर चलती है। और जिनमें कम से कम 4GB RAM मौजूद है। पहले कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में टेस्ट किए जा चुके हैं और अब भारत में रोल-आउट शुरू हुआ है।

READ MORE:  Nvidia ने छीना Apple का ताज!

बस एक कमांड, कई बदलाव संभव

Google Photos अब यूजर्स को फोटो एडिट करने के लिए नेचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल करने देता है। जैसे, बैकग्राउंड ब्लर करना, ग्लेयर कम करना, फोटो को शार्प करना, रंगों को बेहतर बनाना या लाइटिंग सुधारना। साथ ही, एक ही कमांड में कई बदलाव जोड़ सकते हैं, जिससे एडिटिंग और भी तेज और आसान हो जाती है।

लोगों की फोटो का पर्सनलाइज्ड एडिट

इस अपडेट के साथ Google Photos लोगों की तस्वीरों के लिए भी ज्यादा स्मार्ट हो गया है। यूजर्स किसी दोस्त के सनग्लास हटाने, बंद आंखें खोलने या किसी को मुस्कुराने जैसी आग्रह कर सकते हैं। यह सटीक नतीजों के लिए यूजर के प्राइवेट फेस ग्रुप डेटा का इस्तेमाल करता है, खासकर ग्रुप फोटो में जहां छोटी-छोटी डिटेल्स पर काम करना मुश्किल होता है।

READ MORE:  अब सर्च नहीं, सीधे जवाब देगा Yahoo का AI दिमाग…जानिए यहां

सीन को दोबारा री-किएट संभव

Google का कहना है कि नया AI सिस्टम सिर्फ बेसिक एडिट तक सीमित नहीं है। यूजर्स Google Photos से सीन को दोबारा क्रिएट करने या क्रिएटिव स्टाइल लागू करने के लिए भी कह सकते हैं। इसमें कमरे में नया फर्नीचर जोड़ना, फोटो में सुधार, पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करना या लोगों और पालतू जानवरों को बिल्कुल नई सेटिंग्स में दिखाना शामिल है।

बिना प्रोफेशनल स्किल्स के भी एडिट

कंपनी इस एडवांस्ड Photo Editing को हर किसी के लिए आसान बनाना चाहती है। अब यूजर्स को किसी प्रोफेशनल एडिटर बनने या जटिल टूल्स सीखने की जरूरत नहीं होगी। बस, एक बार बोल दिजिए AI तुरंत एडिट करके दे देगा।

कई भारतीय भाषाओं का पूरा सपोर्ट

इंग्लिश के अलावे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और गुजराती जैसी भारतीय भाषाओं में भी यूजर्स टेक्स्ट या वॉयस कमांड दे सकते हैं। जिससे यह फीचर ज्यादा लोगों तक आसानी से पहुंच सके। Google Photos में अब C2PA कंटेंट क्रेडेंशियल्स जोड़े जा रहे हैं। इससे AI से एडिट की गई तस्वीरों पर लेबल दिखेगा और एडिट हिस्ट्री भी देखी जा सकेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Mark Zuckerberg मेटावर्स छोड़ AI पर फोकस! क्या सोशल मीडिया बनेगा खास?
Next Story

Mark Zuckerberg मेटावर्स छोड़ AI पर फोकस! क्या सोशल मीडिया बनेगा खास?

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss