Grok AI का कमाल, अब फोटो से कुछ ही सकेंडों में बनेगा वीडियो

Grok AI का कमाल, अब फोटो से कुछ ही सकेंडों में बनेगा वीडियो

8 mins read
1K views
November 10, 2025

GrokAI photo to video tool: एलन मस्क ने Grok में  एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसके बाद से तकनीक की दुनियां में एक फिर मच हलचल सी मच गई है। यूजर्स में इस फीचर्स को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ देखी जा रही है। दरअसल, इस नए फीचर में किसी भी तस्वीर को कुछ ही सेकंड में वीडियो में बदल देने की क्षमता है । मस्क ने X  पर इसका डेमो दिखाते हुए लिखा “Long press on any image to turn it into a video!” यानी अब बस फोटो को थोड़ी देर तक दबाकर रखिए और कुछ सकेंडों में वीडियो बन जाएगी।

Grok AI ने मचाई धूम, एलन मस्क ने लॉन्च किया नया फीचर जो चुटकी बजाते ही फोटो से बना देगा वीडियो

बदल जाएगी तस्वीर की तकदीर

जैसे ही एलन मास्क ने अपने Grok का लेकर नया अपडेट आने के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। यूजर्स इस फीचर को आजमाने के लिए टूट पड़े। कोई पुरानी फोटो को एनिमेशन में बदल रहा है, तो कोई अपनी तस्वीर में मूवमेंट जोड़ रहा है। एलन मस्क ने खुद इसका डेमो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा My prompt was ‘add a boyfriend and they transition into muppets.’” उनके इस मजेदार उदाहरण ने लोगों को खूब हंसाया और Grok की क्रिएटिव क्षमता को भी दिखा दिया।

READ MORE- दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

Grok AI: अब तस्वीरों को दे रहा है जिंदगी

Grok AI के नए फीचर लॉन्च होने के बाद यह फीचर वायरल हो गया। खासकर, तब जब मस्क ने खुद का क्रिएशंस शेयर की। देखते ही देखते यह पोस्ट ट्रेंड करने लगा। यूजर्स भी अपनी तस्वीरों को Grok AI के नए फीचर का उपयोग कर एक से बढ़कर मजेदार वीडियों बनाकर शेयर करने लगे।

Grok 5 के आगमन का मिल रहा संकेत

बता दें कि पिछले अगस्त में मस्क की कंपनी xAI ने Grok 4 को जुलाई में लॉन्च किया था और अगस्त से इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया था। भारत में भी Grok इमेज काफी सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया में काफी दिनों तक छाया रहा। यह यूजर्स के लिए दो वर्जन में उपलब्ध है। फ्री वर्जन में एक सीमित जानकारी पूछ सकते हैं। काफी सुस्त जबाव  मिलते हैं लेकिन वहीं पेड यूजर्स को SuperGrok मोड और फास्ट आउटपुट का एक्सेस मिलता है। इस बीच मस्क अपकमिंग मॉडल Grok 5 को लाने का संकेत दे दिया है।

मस्क और OpenAI में टकराव यूजर्स को फायदा!

तकनीक की दुनियां में हर कोई आगे निकलना चाहता है। इसको लेकर बीच-बीच में कंपनियों प्रतिस्पर्धात्मक टकराव भी यूजर्स को देखने के लिए मिल जाते हैं। मस्क, इस मामले एक कदम आगे ही रहते हैं। Microsoft CEO सत्य नडेला ने GPT-5 integration की घोषणा की, तो मस्क ने तीखा जवाब देते हुए कहा था OpenAI is going to eat Microsoft alive जिसपर नडेला ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग पिछले 50 साल से ऐसा ही प्रयास कर रहे हैं, यही इसका मजा है। यानी इस टकराव को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें तो AI इंडस्ट्री में आने वाले दिनों में कुछ बेहतर तकनीक मिल सकता है। अल्टीमेटली फायदा यूजर्स को हो सकता है।

READ MORE- Meta कर्मचारी AI चैटबॉट से लिख रहे Performance Review

Grok भविष्य में और बनेगा क्षमतावान

एलन मस्क का हौसले बुलंद हैं वो लगातार तकीनीक के क्षेत्र में नवाचार करने के प्रयास में हैं। उसी दिशा में Grok का यह नया “Image to Video” फीचर उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उन्हें यह भी संकेत किया है कि आनेवाले दिनों में Grok रियल-टाइम वीडियो एडिटिंग, ऑडियो सिंथेसिस और 3D रेंडरिंग जैसी क्षमताओं से लैस होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या
Previous Story

दुबई में क्रिप्टो स्कैमर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या

SBF ने 40 मिलियन डॉलर रिश्वत के आरोपों को किया खारिज
Next Story

SBF ने 40 मिलियन डॉलर रिश्वत के आरोपों को किया खारिज

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss