Google

Google Play Store से डिलीट हुआ ये फेमस फीचर

4 mins read
1.4K views
December 18, 2024

Google ने नए अपडेट में ‘Share Apps’ नाम का फीचर गायब हो गया है। इस फीचर को 2021 में पेश किया गया था, जिसकी मदद से यूजर अपने फोन में इंस्टॉल ऐप्स को ‘Nearby Share’ के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते थे।

Google Delete Share App: Google Play Store ने अपने नए अपडेट में एक अहम फीचर को हटा दिया है। इस अपडेट में ‘Share Apps’ फीचर गायब हो गया है। बता दें कि इस फीचर को 2021 में पेश किया गया था, जिसकी मदद से यूजर अपने फोन में इंस्टॉल ऐप्स को ‘Nearby Share’ के जरिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से शेयर कर सकते थे। ‘Nearby Share’ Google की फास्ट शेयर टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले 9to5Google नाम की वेबसाइट ने दी। उन्होंने बताया कि इस अपडेट में ‘Manage Apps’ सेक्शन से ‘Share Apps’ फीचर को हटा दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप बिना इंटरनेट कनेक्शन और बिना मोबाइल डेटा खर्च किए आसानी से ऐप्स शेयर कर सकते थे, जो उन लोगों के लिए काफी उपयोगी था जिनके पास सीमित इंटरनेट सुविधा है।

Google ने नहीं बताई वजह

Google ने इस फीचर को हटाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन कुछ लोगों का मानना ​​है कि सिक्युरिटी कारणों से ऐसा किया है क्योंकि इस फीचर का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अपने दोस्तों के फोन में खराब सॉफ्टवेयर या चोरी किए गए ऐप्स भेज सकता है। ‘Nearby Share’ के जरिए ऐप्स शेयर करना बेहद आसान था और इसमें डेटा भी खर्च नहीं होता था।

क्या है इसका उपाय

‘Share Apps’ सुविधा चली गई है, फिर भी आप अपने फोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को शेयर कर सकते हैं। आपके फोन में ‘Files by Google’ नाम का ऐप पहले से ही मौजूद है। आप इस ऐप पर जाकर ‘Apps’ सेक्शन में अपने ऐप्स ढूँढ़ सकते हैं और फिर उन्हें शेयर कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

क्या सच में Starlink का है आतंकी कनेक्शन? यहां जानें

Youtube
Next Story

कैसे हुई Youtube की शुरुआत, मजेदार है कहानी

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss