क्या सच में Starlink का है आतंकी कनेक्शन? यहां जानें

7 mins read
688 views
Elon Musk
December 18, 2024

एलन मस्क की Starlink को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मणिपुर हिंसा में Starlink डिवाइस मिला है, जिसके मुताबिक Starlink का इस्तेमाल मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाके में हो रहा है।

Starlink In Manipur: सैटेलाइट इंटरनेट की सुरक्षा को लेकर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मणिपुर में Starlink डिवाइस जब्त की गई हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या Starlink सैटेलाइट का इस्तेमाल आतंकी घटनाओं में किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से हिंसा के कारण मणिपुर में इंटरनेट कनेक्शन बाधित है। ऐसे में आतंकी इंटरनेट कनेक्शन के लिए Starlink सैटेलाइट का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

मस्क ने सभी दावों को बताया गलत

एलन मस्क ने ऐसे सभी दावों को आज खारिज कर दिया, जिसमें Starlink सैटेलाइट डिवाइस के दुरुपयोग के आरोप थे। मस्क ने एक्स पर दावा किया है कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है। Starlink सैटेलाइट का यूज भारत में नहीं किया जा सकता, क्योंकि Starlink सैटेलाइट बीम को भारत के ऊपर से जाने पर रोक लगा दी गई है।

क्या होती है सैटेलाइट बीम

सैटेलाइट बीम एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसका यूज सैटेलाइट से धरती पर सिग्नल भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। ये सिग्नल अलग-अलग तरह के डेटा को ले जा सकते हैं। इनमें टेलीविजन सिग्नल, इंटरनेट डेटा या टेलीफोन कॉल शामिल है। ये सिग्नल आपके घर में WiFi सिग्नल की तरह ही काम करते हैं, बस ये बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं। सैटेलाइट बीम सिर्फ वहीं काम करते हैं ,जहां उन्हें सर्विस देनी होती है। ऐसे में Starlink को भारत में लाइसेंस नहीं मिला है इसलिए यहां बीम को बंद रखा गया है।

किस काम आती है सैटेलाइट बीम

सैटेलाइट बीम का इस्तेमाल टेलीविजन, रेडियो, इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं के लिए किया जाता है। यह GPS सैटेलाइट से मिलने वाली किरणों का यूज करता है। इसके अलावा मौसम उपग्रह पृथ्वी की तस्वीरें लेने के लिए किरणों का इस्तेमाल करते हैं। सैटेलाइट किरणों का इस्तेमाल सैन्य संचार के लिए किया जाता है।

सोशल मीडिया पर उठे कई सवाल

भारतीय सुरक्षा बलों की एक यूनिट ने पूर्वी इंफाल के पास बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। इस इलाके से इंटरनेट डिवाइस भी जब्त की गई हैं। सुरक्षा बलों ने जब्त की गई चीजों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटो को यूजर्स ने Starlink डिवाइस की ओर इशारा किया है। इसके बाद इंटरनेट पर आतंकियों द्वारा Starlink डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू हो गई।

Starlink के यूज पर क्या कहता है कानून

भारत में Starlink सैटेलाइट डिवाइस का इस्तेमाल अवैध है, क्योंकि Starlink को भारत में सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस नहीं मिला है। तकनीक के दुरुपयोग के मुद्दे पर एक यूजर ने लिखा कि Starlink का इस्तेमाल आतंकवादी कर रहे हैं। एलन मस्क को इस मामले पर गौर करना चाहिए, ताकि तकनीक के दुरुपयोग को रोका जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए एलन मस्क ने जवाब दिया और इन सभी दावों को झूठा बताया।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Youtube creators
Previous Story

Alert: हैकर्स अब इस तरीके से भेज रहें Fake ऑफर्स

Google
Next Story

Google Play Store से डिलीट हुआ ये फेमस फीचर

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss