Youtube

कैसे हुई Youtube की शुरुआत, मजेदार है कहानी

6 mins read
1.7K views
December 19, 2024

YouTube का इतना इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि YouTube की शुरुआत कैसे हुई? यह प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में कैसे फैला है?

How Youtube Start:  YouTube आज पूरी दुनिया में फेमस है। करोड़ों लोग आज YouTube का इस्तेमाल करते हैं। यह एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को ऑनलाइन वीडियो देखने और पोस्ट करने की सुविधा देता है। हालांकि, समय के साथ YouTube ने भी अपने कंटेंट क्रिएशन को पूरी तरह से बदल दिया है। लोग इस पर ब्लॉग, वीडियो और शॉट्स बनाकर पोस्ट कर सकते हैं। YouTube का इतना इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि YouTube की शुरुआत कैसे हुई? यह प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में कैसे फैला है? आइए आपको विस्तार से YouTube की कहानी बताते हैं।

कहां हुई YouTube की शुरुआत

YouTube के बनने की कहानी काफी मजेदार है। YouTube की शुरुआत बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे YouTube ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली और आज यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि YouTube की शुरुआत एक पिज्जा शॉप से ​​हुई थी, जहां YouTube का ऑफिस हुआ करता था।

इन तीनों ने बनाया YouTube

YouTube के संस्थापक चैड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम हैं। इन तीनों ने मिलकर 2005 में एक वेबसाइट बनाई थी, जिसका नाम YouTube रखा। ये तीनों पहले Paypal में काम करते थे, लेकिन YouTube कैसे बना? यह कैसे अस्तित्व में आया? इसके बारे में अलग-अलग कहानियां हैं।

ऐसे सोचा YouTube बनाने के बारे में

बताया जाता है कि YouTube के संस्थापक जावेद करीम इंटरनेट पर किसी घटना का वीडियो खोज रहे थे, जो उन्हें नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी का वीडियो खोजने की कोशिश की, लेकिन वह भी उन्हें नहीं मिला। इससे परेशान होकर उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने के बारे में सोचा, जिसपर वीडियो शेयर किए जा सकें।

डेटिंग वेबसाइट नहीं हुआ सक्सेस

एक दूसरी कहानी में कहा जाता है कि चैड हर्ले और स्टीव चेन ने YouTube को डेटिंग वेबसाइट बनाने के बारे में सोचा था। लेकिन यह आइडिया सक्सेस नहीं रहा। उन्हें लगा कि YouTube पर डेटिंग पार्टनर की तलाश करने वाले लोग वीडियो बनाकर उस पर पोस्ट करेंगे, लेकिन यह सफल साबित नहीं हुआ और इसके बाद YouTube को हर तरह के वीडियो पोस्ट करने के लिए खोल दिया गया।

YouTube पर कौन सा था पहला वीडियो

YouTube पर पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को पोस्ट किया गया था, जिसे YouTube के संस्थापक जावेद करीम ने अपलोड किया था। इस वीडियो का नाम था ‘Me at the zoo’। इसमें जावेद सैन डिएगो के चिड़ियाघर के बाहर शूट किए गए थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google Play Store से डिलीट हुआ ये फेमस फीचर

5G smartphone
Next Story

आ गया देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी डिटेल्स

Latest from Tech News

Don't Miss