लॉक स्क्रीन से लेकर म्यूजिक तक सब नया! Apple का नया अपडेट क्यों है खास, जानिए

8 mins read
10 views
लॉक स्क्रीन से लेकर म्यूजिक तक सब नया! Apple का नया अपडेट क्यों है खास, जानिए
December 15, 2025

Apple New Update: Apple यूजर्स के लिए नया अपडेट आ गया है। कंपनी ने नया iOS 26.2 अपडेट रोलआउट किया है। जिससे iPhone यूजर्स को काफी फायदा होगा। यह अपडेट में सुरक्षा से जुड़े अहम फीचर्स जोड़े गए हैं। इससे साबित होता है कि कंपनी iPhone को ज्यादा पर्सनल, सुरक्षित और यूज़र-केंद्रित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लॉक स्क्रीन से लेकर म्यूजिक, गेमिंग और सेफ्टी तक यह अपडेट iPhone इस्तेमाल करने के तरीके को धीरे लेकिन गहराई से बदल देता है।

iPhone अब पहले से ज्यादा स्मार्ट! iOS 26.2 अपडेट में नया लॉक स्क्रीन कंट्रोल, ऑफलाइन लिरिक्स और बेहतर सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या बदला।

यूजर को मिला ज्यादा कंट्रोल

इस अपडेट की खास बात यह है कि अपने Liquid Glass को और ज्यादा यूजर कंट्रोल में दे दिया है। Apple ने इसे यूजर हित में जोड़ा है। खासकर लॉक स्क्रीन पर अब क्लॉक और बैकग्राउंड के ग्लास इफेक्ट को यूजर खुद एडजस्ट कर सकता है।  इसके अलावे  ट्रांसपेरेंट लुक पसंद है या थोड़ा सॉलिड फील अब यह फैसला iPhone खुद नहीं, यूजर्स करेंगे। यही बदलाव iPhone को वन-डिज़ाइन-फॉर-ऑल से आगे ले जाता है।

म्यूजिक और पॉडकास्ट: अब बिना रुकावट

Apple Music यूजर्स के लिए यह अपडेट खास है। अब आपकी Favourite Songs प्लेलिस्ट से सीधे Home टैब पर दिखेगी। मतलब पसंदीदा म्यूजिक एक टैप दूर होगा। सबसे बड़ा बदलाव है Offline Lyrics का सपोर्ट मिलना है। अब इंटरनेट न हो, तब भी गानों के बोल पढ़े जा सकते हैं। वहीं Podcasts ऐप में ऑटो जेनरेटेड चैप्टर्स जोड़कर लंबे एपिसोड्स को छोटे, आसान हिस्सों में बांट दिया गया है। जिससे सुनना और समझना दोनों आसान हो जाता है।

READ MORE- आ गया Google का नया AI ब्राउज़र, खूबियां जानकर हिल जाएगा दिमाग

ऐसे करें iOS 26.2 अपडेट को इंस्टॉल

अगर आपके iPhone में में iOS 26.2 का बीटा वर्जन इंस्टॉल है तो आपके लिए बढ़ियां है। Apple की माने तो जिन iPhone मॉडल्स के लिए स्टेबल iOS 26.2  अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिससे फोन की परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी पहले से बेहतर हो जाएगी। यदि इंस्टाल नहीं है तो यूजर को Settings ऐप में जाकर General और फिर Software Update पर टैप करना होगा। अपडेट चेक होने के बाद Download & Install का ऑप्शन दिखाई देगा।  जहां टर्म्स स्वीकार करने के बाद इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगा। अपडेट के दौरान iPhone एक से ज्यादा बार रीस्टार्ट हो भी सकता है, जो कि नॉर्मल है। इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, फोन चार्जिंग पर रहनी चाहिए।

रिमाइंडर, सुरक्षा, गेमिग सब असरदार

Reminders ऐप में अब अलार्म, स्नूज़ और Live Activity सपोर्ट जुड़ गया है, जिससे जरूरी काम लॉक स्क्रीन पर ही दिखते रहेंगे। वहीं Games ऐप में नए फिल्टर, रियल-टाइम स्कोर बैनर और Backbone व Razer जैसे कंट्रोलर्स का बेहतर सपोर्ट गेमिंग को ज्यादा प्रो-लेवल अनुभव देता है। सबसे बड़ा बदलाव Enhanced Safety Alerts फीचर्स के तौर पर देखने को मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स को प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी अहम जानकारियां मिल सकेंगी। फिलहाल, अमेरिका में यह सुविधा दी गई है। भविष्य में भारत सहित अन्य देश को भी यह सुविधा उपलब्ध हो सकता है। साथ ही, AirDrop में भी बड़ी सुधार की गई है। अनजान व्यक्ति को वेरिफिकेशन कोड डालना जरूरी होगा।

READ MORE- RBI की वॉर्निग, Cryptocurrency कोई पैसा नहीं…

अपडेट क्यों जरूरी है?

कुल मिलाकर यह अपडेट अपडेट iPhone को ज्यादा पर्सनल बनाता है ज्यादा सुरक्षित करता है।और बिना दिखावे के ज्यादा स्मार्ट बनाता है। इसलिए इसे अपडेट करना जरूरी जान पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Amazon Kindle में आया ‘Ask This Book’ AI फीचर
Previous Story

Amazon Kindle में आया ‘Ask This Book’ AI फीचर

google expressive calling feature dnd urgent call
Next Story

अब साइलेंट में भी अर्जेंट कॉल की पहचान, DND भी नहीं बनेगा रुकावट

Latest from Tech News

Don't Miss