ईमेल गलत भेज दिया तो भी…अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं

6 mins read
186 views
ईमेल गलत भेज दिया तो भी…अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं
December 8, 2025

Email Safe feature: एहसास किजिए उस पल को जब मेल भेजना कहीं और गलती से जब ‘Send’ बटन दबाते चला कहीं और जाए तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है। एक सेकंड के भीतर महसूस होता है कि Email गलत व्यक्ति को चला गया, अटैचमेंट जोड़ना भूल गए या फिर कोई बड़ी टाइपिंग गलती रह गई। लेकिन विकल्प सिवाय कुछ दिखता नहीं रहता है। ऐसे समय में Gmail का Undo Send फीचर किसी सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

जानिए Gmail के उस फीचर के बारे में जो ईमेल भेजते ही आपको कुछ सेकंड में गलती रोकने और मैसेज वापस खींचने का मौका देता है।

कुछ ही सेकेंड के लिए दिखता Undo नोटिफिकेशन

Undo Send  आपकी भेजी गई गलती को दुनिया तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है। यह फीचर ईमेल को तुरंत भेजने के बजाय कुछ सेकंड होल्ड पर रखता है, जिससे यूजर को दोबारा सोचने और ईमेल को वापस खींचने का मौका मिलता है। Undo पर टैप करते ही ईमेल दोबारा ड्राफ्ट में बदल जाता है। जहां आप उसे एडिट कर सकते हैं, ठीक कर सकते हैं या चाहे तो पूरी तरह डिलीट भी कर सकते हैं। ईमेल भेजते ही स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाला Undo नोटिफिकेशन अक्सर कुछ ही सेकंड तक रहता है।

गलती से बचने का मिलता है दूसरा मौका

Undo Send यह समझते हुए बनाया गया है कि Digital Communication की तेज रफ्तार में इंसान से गलती होना स्वाभाविक है, लेकिन हर गलती इतनी बड़ी हो सकती है कि उसे रोकना जरूरी बन जाता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि Gmail खुद यूजर को उस गलती से बचने का दूसरा मौका देता है, जो उसके पूरे कामकाज को प्रभावित कर सकता है।

READ MORE-  183 मिलियन Gmail अकाउंट हैक! देखें पूरी लिस्ट

बढ़ा सकते हैं Undo Send का समय

Undo Send का समय बढ़ाना भी बेहद समझदारी भरा कदम है। Gmail Settings में जाकर यूजर 5, 10, 20 या 30 सेकंड में से कोई भी विकल्प चुन सकता है। समय जितना अधिक होगा, गलती को पकड़कर ईमेल रोकने का उतना ही बड़ा अवसर मिलेगा। कई बार व्यस्त माहौल में, मीटिंग के बीच, या मल्टीटास्किंग के दौरान ईमेल भेजते समय फोकस पूरी तरह नहीं रह पाता। ऐसे में 30 सेकंड का बफर टाइम ईमेल को गलती के साथ सामने जाने से बचा सकता है। देखा जाए तो यह फीचर एक तरह से यूजर को मानसिक सुरक्षा भी प्रदान करता है।

READ MORE- दुनिया भर में बढ़ा स्पाइवेयर खतरा, ऐपल- गूगल ने दी चेतावनी! जानें बचने के टिप्स

आखिर क्यों है इस फीचर का इतना महत्व

डिजिटल दौर में हर मैसेज, हर ईमेल और हर क्लिक का असर बरकरार रहता है। एक गलती कितना बड़ा फेरा में डाल सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कह सकते है कि यह महज एक फीचर नहीं रह गया है यह तो प्रोफेशनल जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है।.

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple ने दी यूजर्स को नई चेतावनी, ब्राउजर नहीं, आप ट्रैक हो रहे...आखिर क्यों?
Previous Story

Apple ने दी यूजर्स को नई चेतावनी, ब्राउजर नहीं, आप ट्रैक हो रहे…आखिर क्यों?

क्रिप्टो रेगुलेशन पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
Next Story

क्रिप्टो रेगुलेशन पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

Latest from Tech News

Don't Miss