Paytm ने इन 12 देशों के शुरू की ग्लोबल UPI सुविधा

5 mins read
1.4K views
October 28, 2025

Paytm NRI UPI: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी सुविधा लॉन्च की है। अब विदेशों में रहने वाले भारतीय (NRIs) अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से ही भारत में UPI पेमेंट, मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। इस फीचर के लिए उन्हें भारतीय सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

Paytm की नई UPI सुविधा से NRI बिना भारतीय सिम कार्ड के भारत में QR कोड स्कैन, ऑनलाइन शॉपिंग और मर्चेंट पेमेंट कर पाएंगे।

यह नया फीचर Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications Ltd ने शुरू किया है। फिलहाल, यह बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसके जरिए NRI अपने NRE या NRO बैंक अकाउंट को सीधे Paytm ऐप से जोड़ सकते हैं और भारत में भुगतान कर सकते हैं।

https://x.com/Paytm/status/1982690088028197176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1982690088028197176%7Ctwgr%5E1f58e321a5e8045b471cb643b038ce90768e7d22%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fpaytm-launches-global-upi-access-for-nris-across-12-countries-2900226

12 देशों के NRI को मिला लाभ

Paytm ने इस सुविधा को फिलहाल 12 देशों में रहने वाले NRI के लिए शुरू किया है। इसमें  अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस और मलेशिया शामिल है।

इन देशों में रहने वाले यूजर्स अब भारत में पैसे भेज सकेंगे, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे और दुकानों पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे। खास बात यह है कि इस फीचर में फॉरेन एक्सचेंज कन्वर्जन चार्ज या इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे फीस नहीं लगेगी।

READ MORE: UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट

ऐसे करें सेटअप

इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए NRI यूजर्स को इन टिप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं।

  • अपने फोन में Paytm ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • फिर अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और एसएमएस वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद NRE या NRO बैंक अकाउंट लिंक करें और UPI पेमेंट शुरू करें।
  • यूजर्स भारत में QR कोड स्कैन करके, ऑनलाइन भुगतान करते समय या किसी भी मर्चेंट स्टोर पर आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

READ MORE: ध्यान दें… आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule

Paytm का ग्लोबल विजन

Paytm का यह कदम भारत को वैश्विक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। कंपनी पहले ही UPI One World और UPI Global Acceptance जैसी सेवाएं लॉन्च कर चुकी है, जिनसे विदेशी यूजर्स बिना भारतीय बैंक अकाउंट के भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

S&P Global ने Strategy Inc. को दी B- रेटिंग, मिला ‘जंक बॉन्ड’ दर्जा

Next Story

Lighter में बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम, ApeX और Hyperliquid को छोड़ा पीछे

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss