दुनिया भर में बढ़ा स्पाइवेयर खतरा, ऐपल- गूगल ने दी चेतावनी! जानें बचने के टिप्स

9 mins read
406 views
December 8, 2025

Apple Google Warning: दुनिया भर में साइबर हमलों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच टेक दिग्गज Apple और Google ने दुनियां के करीब 76 से ज्यादा देशों के यूजर्स को गंभीर चेतावनी भेजी है। खासकर वैसे देश जहां के लोग Smartphone अधिक इस्तेमाल करते हैं। कंपनियों का कहना है कि कुछ एडवांस जासूसी सॉफ्टवेयर लोगों के स्मार्टफोन में घुसकर उनकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। यह खतरा आम Cybercrime जैसा नहीं है। यह तो ऐसे टूल से जुड़ा है जिनका इस्तेमाल हाई लेवल स्पाइंग और सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जाता है।

दुनियां के 76 प्रतिशत देशों में साइबर खतरा बढ़ा, ऐपल और गूगल ने यूजर्स को चेताया। जानें कैसे जासूसी सॉफ्टवेयर फोन में घुसकर आपकी प्राइवेसी खतरे में डाल सकता है और इससे बचने के उपाय।

कैसी है ये चेतावनी, जान लिजिए

The 420 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को ऐपल ने कई उपयोगकर्ताओं को मैसेज भेजकर बताया कि उनका डिवाइस संभावित हमले के निशाने पर है। कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने लोगों को नोटिस मिला, लेकिन कहा कि खतरा बेहद गंभीर है। ऐपल ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसे अलर्ट काफी बढ़ाए हैं। ताकि जब भी किसी यूजर पर स्पाइवेयर हमले की कोशिश का पता चले उसे तुरंत सूचना दी जा सके। इसके अगले ही दिन, 3 दिसंबर को गूगल ने भी चेतावनी जारी की। कंपनी ने बताया कि Intellexa नाम का जासूसी सॉफ्टवेयर दुनिया के कई देशों में सक्रिय है और सैकड़ों अकाउंट पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। यह सॉफ्टवेयर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, अंगोला, मिस्र, उज्बेकिस्तान, सऊदी अरब और ताजिकिस्तान जैसे देशों में ज्यादा सक्रिय पाया गया है। अमेरिका ने इंटेलेक्सा पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यह गुपचुप तरीके से ऑपरेशन चला रहा है।

READ MORE: अब मिनटों में पहुंचेगा नया Samsung Galaxy फोन, जानिए कैसे है मुमकिन

बिना चेतावनी के घुस सकता है फोन में

विशेषज्ञों की माने तो यह स्पाइवेयर बहुत खतरनाक है। यह बिना किसी चेतावनी के फोन में घुस सकता है। एक बार सक्रिय होने के बाद यह मैसेज, फोटो,लोकेशन,कॉल रिकॉर्ड,पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच सकता है। हैरान की बात यह है कि कई बार कैमरा और माइक्रोफोन भी चालू कर देता है और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती। इसी वजह से ऐपल और गूगल द्वारा भेजी गई चेतावनियां बेहद अहम मानी जाती हैं। कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां इन अलर्ट के आधार पर जांच शुरू करती हैं और समझने का प्रयास करने लगती है कि आखिर कौन लोग और किस मकसद से ऐसे हमले करा रहे हैं।

READ MORE: Nokia फिर मचाएगा बवाल, सोशल ऐप्स के साथ आ रहा है धांसू अपडेट

गोपनीयता और सुरक्षा पर नई बहस

इस घटना के बाद फिर से यह विवाद गहरा गया है कि सुरक्षा और निजता में संतुलन कैसे बनाया जाए। एक तरफ सरकारें कहती हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसे टूल जरूरी हैं। दूसरी कई मानव हितैषी संगठनों द्वारा कहा जाता है कि यह निजता के लिए खतरनाक है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि जासूसी सॉफ्टवेयर बनाने और बेचने वाली कंपनियों पर सख्त नियम लागू हों।

खुद को बचाने के लिए इस टिप्स को अपनाएं

ऐपल और गूगल ने सलाह दी है कि ऐसा अलर्ट मिलने पर यूजर्स तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं। सबसे पहले फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें। सभी पासवर्ड बदलें टू स्टेप वेरिफिकेशन या दो स्तर वाली सुरक्षा सक्रिय करें। अनजान या संदिग्ध लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। इन सरल लेकिन प्रभावी उपायों से किसी भी बड़े खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Elon Musk ने 800 अरब डॉलर के वैल्यूएशन की खबरों को बताया गलत

Next Story

M-Chip के मास्टरमाइंड जॉनी स्रौजी के जाने की अटकलें तेज

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss