क्रिप्टो रेगुलेशन पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

क्रिप्टो रेगुलेशन पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

6 mins read
346 views
December 9, 2025

Nirmala Sitharaman Crypto Statement: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 दिसंबर को लोकसभा में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को सही तरीके से नियंत्रित करने के लिए केवल भारत की कोशिशें काफी नहीं हैं। उनके अनुसार, क्रिप्टो की प्रकृति पूरी तरह सीमा-रहित है, यानी यह एक देश तक सीमित नहीं रहती। ऐसे में कोई भी रेगुलेटरी ढांचा तभी काम करेगा जब इसमें कई देशों का सहयोग शामिल हो।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह रेगुलेट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। जानें भारत में क्रिप्टो टैक्स, जांच और सरकार का रुख।

भारत में अभी पूरी रेगुलेशन नहीं

वित्त मंत्री ने बताया कि भारत फिलहाल न तो क्रिप्टो इंडस्ट्री का पूरा डेटा एकत्र करता है और न ही इस पर कोई सख्त रेगुलेशन लागू करता है। यह रुख भारतीय रिजर्व बैंक की सोच से भी मेल खाता है। RBI पहले ही कह चुका है कि केवल कानून बनाकर क्रिप्टो से जुड़े सभी जोखिमों को कंट्रोल करना आसान नहीं है।

READ MORE: UPI क्यों हो रहा फेल? वित्त मंत्री ने अधिकारियों से की पूछताछ

क्रिप्टो की मौजूदा कानूनी स्थिति

हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी भारत में लीगल टेंडर नहीं है, लेकिन इसे वर्चुअल डिजिटल एसेट के तौर पर खरीदना, बेचना और रखना वैध है। क्रिप्टो ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे पर सरकार 30% का फ्लैट टैक्स लेती है, जिस पर 4% सेस भी लगता है। इसके अलावा, साल में 10,000 से अधिक के क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस लागू होता है। कुछ विशेष मामलों में यह सीमा 50,000 सालाना तय की गई है।

जांच में सामने आई बड़ी रकम

निर्मला सीतारमण ने सदन को बताया कि जांच और छापेमारी के दौरान 888.82 करोड़ की ऐसी क्रिप्टो ट्रांजैक्शन्स मिली हैं, जिन्हें अघोषित आय माना गया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत 4189.89 करोड़ की संपत्ति जब्त या अटैच की है।

READ MORE: Global Fintech Fest 2025: मुंबई में मंच शेयर करेंगे पीएम मोदी और UK पीएम

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

इन मामलों में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक फरार आर्थिक अपराधी भी शामिल है। साथ ही, 22 प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट्स दाखिल की जा चुकी हैं। CBDT के NUDGE अभियान के तहत 44,057 टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजे गए हैं, जिन्होंने VDA में निवेश किया था लेकिन अपने आयकर रिटर्न में इसका जिक्र नहीं किया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ईमेल गलत भेज दिया तो भी…अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं
Previous Story

ईमेल गलत भेज दिया तो भी…अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं

Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड
Next Story

Elon Musk ने Grok 4.20 की पुष्टि की, जल्द मिलेगा नया AI अपग्रेड

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss