अमेरिका में Microsoft इंजीनियर की ऑफिस में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका में Microsoft इंजीनियर की ऑफिस में मौत, जांच में जुटी पुलिस

4 mins read
1.3K views
September 1, 2025

Microsoft इंजीनियर प्रतिक पांडे की ऑफिस में रहस्यमयी मौत हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिवार भारत में अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा।

Microsoft Engineer Death: Microsoft में काम करने वाले 35 वर्षीय प्रतिक पांडे की अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। वह 19 अगस्त की शाम अपने ऑफिस पहुंचे थे और अगली सुबह उन्हें मृत पाया गया। यह घटना सिलिकॉन वैली स्थित Microsoft कैंपस में हुई। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि प्रतिक अक्सर देर रात तक काम किया करते थे। उनकी मौत का कारण अभी साफ नहीं है। सांता क्लारा काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

क्या कहती है पुलिस 

Mountain View पुलिस ने बताया कि उन्हें 20 अगस्त की सुबह 2 बजे इसकी सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अपराध के संकेत नहीं मिले इसलिए मामला आपराधिक नहीं माना जा रहा है। 

Microsoft में काम करते थे प्रतिक 

प्रतिक Microsoft के Fabric प्रोडक्ट पर काम कर रहे थे जो डेटा एनालिसिस के लिए इस्तेमाल होता है। कंपनी Snowflake जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करता है। वह क्लाउड और AI प्रमुख स्कॉट गथरी की टीम का हिस्सा थे। Microsoft में शामिल होने से पहले उन्होंने Apple और Walmart जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया था। वह San Jose State University से पढ़े थे। 

Bay Area में उनके लिए एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई है जिसमें उन्हें याद करते हुए लिखा गया कि एक खुशमिजाज आत्मा और शानदार मुस्कान वाले प्रतिक फुटबॉल के शौकीन थे और एक अच्छे बेटे व दोस्त थे।‘ 

READ MORE: Apple का चौथा रिटेल स्टोर पुणे में 4 सितंबर को होगा लॉन्च 

Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

सोशल मीडिया पर प्रतिक को याद करते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका परिवार अब उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में जुटा है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। 

 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp ने लॉन्च किया AI Writing Help फीचर, जानें इसके फायदें
Previous Story

WhatsApp ने लॉन्च किया AI Writing Help फीचर, जानें इसके फायदें

Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum
Next Story

Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum

Latest from Tech News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss