Microsoft ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल्स, OpenAI और Google को टक्कर

Microsoft ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल्स, OpenAI और Google को टक्कर

3 mins read
921 views
August 29, 2025

कंपनी ने बताया कि MAI-Voice-1 का इस्तेमाल Copilot डेली और Podcast फीचर्स में पहले से ही किया जा रहा है। 

Microsoft AI launch 2025: AI की रेस में अब Microsoft ने भी एंट्री मार ली है। कंपनी ने पहली बार खुद के डेवलप किए गए AI मॉडल्स लॉन्च किए हैं। यह AI मॉडल ChatGPT और Gemini जैसी बड़ी टेक कंपनियों को सीधी टक्कर देने को तैयार हैबता दें कि Microsoft ने अपने दो नए मॉडल्स पेश किए हैं। इनमें MAI-Voice-1 और MAI-1-preview शामिल है। 

कैसे होगा इस्तेमाल और रोलआउट 

कंपनी ने बताया कि MAI-Voice-1 का इस्तेमाल Copilot डेली और Podcast फीचर्स में पहले से ही किया जा रहा है। इस बीच, MAI-1-preview अभी LMArena पर परीक्षण के दौर में है। आने वाले हफ्तों में इसे चुनिंदा Copilot ऐप्लिकेशन्स में रोल आउट कर दिया जाएगा। 

कम खर्च और ज्यादा दक्षता 

Microsoft एआई डिवीजन के प्रमुख मुस्तफा सुलेमान के अनुसार, इन मॉडलों को विशेष रूप से लागत और कौशल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जहां दूसरे मॉडल्स को ट्रेन करने में 1,00,000 से ज्यादा Nvidia H-100 GPUs लगते हैं। वहीं, MAI-1-preview केवल 15,000 GPUs से ट्रेन हुआ है। इससे Microsoft की रिसोर्स मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी साफ दिखाई देती है। 

READ MORE: ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स 

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार 

स्वतंत्र AI खिलाड़ी बनने की तैयारी 

अब तक Microsoft Copilot मुख्य रूप से OpenAI GPT तकनीक पर आधारित था लेकिन नए मॉडल्स के साथ कंपनी दिखाना चाहती है कि वह आने वाले समय में एक स्वतंत्र AI प्लेयर बनेगी। सुलैमान ने कहा कि Microsoft के पास अगले पांच साल का रोडमैप है और वह लगातार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए काम करेगी।  

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

21Shares ने दायर किया SEI ETF का आवेदन
Previous Story

21Shares ने दायर किया SEI ETF का आवेदन

iPhone 17 लॉन्च: भारत में कीमत और फीचर्स का धमाकेदार खुलासा
Next Story

iPhone 17 लॉन्च: भारत में कीमत और फीचर्स का धमाकेदार खुलासा

Latest from Tech News