CEO Sam Altman

OpenAI पर बनने जा रही फिल्म, कौन होगा डायरेक्टर?

7 mins read
922 views
June 4, 2025

यह फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाएगी कि टेक्नोलॉजी कंपनियों में किस तरह के राजनीतिक और नैतिक संघर्ष होते हैं।

CEO Sam Altman: आपको याद होगा कि नवंबर 2023 में टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बवाल मचा था, जब OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को अचानक कंपनी से निकाल दिया गया था। यह फैसला इतना चौंकाने वाला था कि पूरी दुनिया इसे एक बड़े ड्रामे के तौर पर देखने लगी, लेकिन इस असली जिंदगी के ड्रामे पर अब एक फिल्म भी बनने जा रही है, जिसका नाम होगा ‘Artificial’।

किसने बनाई यह फिल्म?

यह फिल्म Amazon की कंपनी MGM Studios बना रही है और इसकी कहानी उन कुछ दिनों पर आधारित होगी, जब OpenAI के अंदर उथल-पुथल मची हुई थी। फिल्म दिखाएगी कि कैसे सैम ऑल्टमैन को हटाया गया। किस तरह कर्मचारी और निवेशक उनके समर्थन में खड़े हुए और अंत में कैसे उन्होंने पांच दिनों के अंदर ही CEO की कुर्सी वापस पा ली।

फिल्म का निर्देशन और लेखन

इस फिल्म की स्क्रिप्ट साइमन रिच ने लिखी है, जो मशहूर टीवी शो Saturday Night Live के राइटर रह चुके हैं। साइमन रिच अपने मजेदार और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इस गंभीर बोर्डरूम ड्रामा में भी एक हल्का-फुल्का और रोचक एंगल देखने को मिल सकता है।

डायरेक्टर और कास्टिंग

इस फिल्म का निर्देशन लूका गुआडाग्निनो कर सकते हैं, जिन्होंने Call Me By Your Name और Challengers जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। सैम ऑल्टमैन का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड का नाम सामने आ रहा है। OpenAI की तत्कालीन CTO और कुछ समय के लिए CEO बनीं मीरा मूर्ति का रोल मोनिका बारबारो निभा सकती हैं। वहीं, OpenAI के को-फाउंडर इल्या सुतस्केवर का किरदार यूरा बोरिसोव निभा सकते हैं, जिन्होंने ऑल्टमैन को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

क्या हुआ था OpenAI में?

17 नवंबर 2023 को OpenAI के बोर्ड ने अचानक सैम ऑल्टमैन को CEO पद से हटा दिया। बोर्ड ने बयान दिया कि अब उन्हें ऑल्टमैन के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा है। यह फैसला इतनी चुपचाप और तेजी से लिया गया कि न तो कर्मचारियों को और न ही निवेशकों को इसकी भनक लगी। इसके बाद OpenAI में अंदरूनी बगावत शुरू हो गई।

कर्मचारियों ने ऑल्टमैन की वापसी की मांग की और कई निवेशकों ने भी इस फैसले का विरोध किया। कंपनी के लगभग 700 में से 700 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी। भारी दबाव के चलते, सिर्फ पांच दिनों बाद 22 नवंबर 2023 को सैम ऑल्टमैन को वापस CEO बना दिया गया।

क्यों खास है ये फिल्म?

यह फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाएगी कि टेक्नोलॉजी कंपनियों में किस तरह के राजनीतिक और नैतिक संघर्ष होते हैं। साथ ही यह फिल्म बताएगी कि AI की दुनिया में नेतृत्व, भरोसा और शक्ति का क्या मतलब है।

जो कहानी कभी एक बिजनेस न्यूज की हेडलाइन थी। अब वह बड़े पर्दे पर एक दिलचस्प फिल्म के रूप में आने वाली है। AI की दुनिया में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह फिल्म एक यादगार अनुभव हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT बना डिजिटल वकील, मकान मालिक से वसूले 35,000 रुपये
Previous Story

ChatGPT बना डिजिटल वकील, मकान मालिक से वसूले 35,000 रुपये

iPad
Next Story

iPhone और iPad पर बंद हुआ YouTube और WhatsApp, देखें लिस्ट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss