2025 में छात्रों का नया साथी: ChatGPT और Gemini से आसान पढ़ाई और समय प्रबंधन

ChatGPT Plus vs Gemini AI Pro: कौन है अपके लिए बेस्ट?

6 mins read
1.5K views
July 4, 2025

Gemini AI और ChatGPT अब इनके पेड वर्जन भी आ गए हैं, जो ज्यादा फीचर्स और बेहतर सुविधाएं देने का दावा करते हैं।

ChatGPT Plus vs Gemini AI Pro: AI हमारे रोजमर्रा के कई काम आसान बना रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए Google और OpenAI ने अपने स्मार्ट चैटबॉट्स लॉन्च किए हैं। Gemini AI और ChatGPT। अब इनके पेड वर्जन भी आ गए हैं, जो ज्यादा फीचर्स और बेहतर सुविधाएं देने का दावा करते हैं।

कितनी होगी कीमत

भारत में ChatGPT Plus की कीमत 1900 रुपये प्रति महीने है। वहीं, Gemini AI Pro की कीमत 1950 रुपये प्रति महीने है, यानि दोनों का दाम लगभग एक जैसा है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/shopify-ceo-new-hiring-rule-humans-only-if-ai-fails/

ChatGPT Plus में क्या मिलेगा

ChatGPT Plus, OpenAI की पेड सर्विस है जिसमें आपको उनका सबसे स्मार्ट मॉडल GPT-4o मिलता है। यह सिर्फ टेक्स्ट पढ़कर जवाब नहीं देता, बल्कि आपकी बात सुन सकता है, अपनी आवाज में जवाब दे सकता है और तस्वीरें देखकर भी समझ सकता है। यह काफी समझदार और तेज AI है।

ChatGPT Plus की मुख्य खूबियां

  • GPT-4o मॉडल का एक्सेस: जब ज्यादा लोग ChatGPT इस्तेमाल कर रहे हों तब भी आपका चैट पहले खुलेगा।
  • जवाब जल्दी और बेहतर मिलते हैं।
  • आप इससे बात कर सकते हैं यानी वॉइस चैट।
  • फोटो बना सकते हैं।
  • डॉक्युमेंट और फाइल अपलोड कर उनसे सवाल पूछ सकते हैं।
  • आप अपना खुद का चैटबॉट बना सकते हैं।

ये सब फीचर उसे खास बनाते हैं, जो क्रिएटिव या टेक्निकल काम करते हैं।

Gemini AI Pro में क्या- क्या मिलेगा

Gemini AI Pro Google की एक पेड AI सर्विस है, जो उनके एडवांस मॉडल Gemini 1.5 पर काम करती है। यह एक मल्टीमॉडल AI है, यानी यह सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो को भी समझ सकता है। इससे आप न सिर्फ सवाल पूछ सकते हैं, बल्कि डॉक्युमेंट पढ़वा सकते हैं, तस्वीरें एनालाइज करवा सकते हैं और यहां तक कि वीडियो से जुड़ा काम भी कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गूगल टूल्स के साथ काम करते हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/samsung-galaxy-z-fold-7-thinnest-and-world-foldable-phones/

Gemini AI Pro की खास बातें

  1. बड़ा और तेज AI मॉडल का एक्सेस।
  2. Gmail Google Docs और Sheets से सीधा कनेक्शन।
  3. लाइव वेब सर्च और रियल टाइम जानकारी।
  4. 1MB से बड़ी फाइल पढ़ने की क्षमता।
  5. नया फीचर जिसमें आप 10 वीडियो बना सकते हैं, वो भी ऑडियो के साथ।

ये फीचर्स उन्हें पसंद आएंगे जो Google के ऐप्स इस्तेमाल करते हैं और वीडियो जैसे कंटेंट बनाना चाहते हैं।

ChatGPT Plus या Gemini AI Pro किसे लें

अगर आप ऐसा काम करते हैं जिसमें टेक्स्ट लिखना, फोटो बनाना या फाइल का एनालिसिस करना शामिल है, तो आपके लिए ChatGPT Plus एक अच्छा विकल्प है। यह कंटेंट क्रिएटर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए मददगार है। दूसरी ओर, अगर आप रोज़ाना Gmail, Google Docs या Sheets जैसे गूगल टूल्स का इस्तेमाल करते हैं और वीडियो बनाना भी चाहते हैं, तो Gemini AI Pro आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। दोनों की खासियत आपकी जरूरत पर निर्भर करती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्रिएटर्स पर केंद्र की सख्ती, भारत विरोधी कंटेंट शेयर किया तो...
Previous Story

क्रिएटर्स पर केंद्र की सख्ती, भारत विरोधी कंटेंट शेयर किया तो…

BLOX Crypto ETF ने लॉन्च के बाद बटोरी 4.52 मिलियन डॉलर की कमाई
Next Story

BLOX Crypto ETF ने लॉन्च के बाद बटोरी 4.52 मिलियन डॉलर की कमाई

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss