सिर्फ इन यूजर्स के लिए JIO लाया 51 रुपये वाला प्लान

सिर्फ इन यूजर्स के लिए JIO लाया 51 रुपये वाला प्लान

4 mins read
1.4K views
June 5, 2025

Jio का 51 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद किफायती है जो रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और 5G नेटवर्क एरिया में रहते हैं।

Reliance Jio Offer: अगर आप Jio यूजर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Jio ने अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ 51 रुपये में शानदार डेटा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको पूरे एक महीने तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। आइए जानते हैं ये प्लान किसके लिए है, इसमें क्या-क्या मिलेगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

51 रुपये वाले Jio प्लान में क्या मिलेगा?

Jio का यह प्लान खासतौर पर डेटा के लिए बनाया गया है। इस प्लान में कॉलिंग या SMS नहीं मिलते, सिर्फ इंटरनेट डेटा का फायदा है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा और 3GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलेगा।

कौन-से यूजर्स इस प्लान का फायदा ले सकते हैं?

यह प्लान हर Jio यूजर के लिए नहीं है। इसे केवल वह लोग ही एक्टिवेट कर सकते हैं, जिनका मौजूदा प्लान 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाला है। जैसे कि 239 या 299 वाले मासिक प्लान। अगर आपने 1.5GB/Day वाला कोई मासिक प्लान लिया हुआ है, तभी 51 वाला यह प्लान एक्टिव होगा। यह प्लान Jio के 101 और 151 वाले डेटा ऐड-ऑन के यूजर्स के लिए भी काम करता है।

फीचर फोन यूजर्स के लिए भी Jio के पास है कुछ खास

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है और आप केवल कॉलिंग के लिए Jio का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए भी Jio ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए हैं जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। इसमें 1,234 वाला प्लान, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन की होगी। इसके अलावा 1,748 रुपये वाला प्लान, जिसकी वैलिडिटी 336 दिन की होगी। इन प्लानों में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3,600 SMS, JioTV और JioCloud की मुफ्त एक्सेस मिलेगा।

किन बातों का रखना है ध्यान?

  • 51 रुपये वाला प्लान सिर्फ तभी काम करेगा जब आपका मौजूदा रिचार्ज प्लान 5GB/Day वाला हो।
  • यह प्लान 1,748 रुपये जैसे लंबे समय वाले प्लानों के साथ काम नहीं करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Scientist AI
Previous Story

AI को इंसानों की तरह सोचने से रोकने की चाल? क्या है इसका कारण

Amazon Prime delivery
Next Story

Amazon का नया प्लान! अब Robots करेंगे सामान की डिलीवरी

Latest from Tech News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss