कौन बनेगा इंटरनेट का बादशाह: Jio या Starlink किसका प्लान है आपके लिए सस्ता?

कौन बनेगा इंटरनेट का बादशाह: Jio या Starlink किसका प्लान है आपके लिए सस्ता?

4 mins read
1K views
June 15, 2025

आपकी लोकेशन, बजट और जरूरत को देखकर आप तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर है। इंटरनेट का चुनाव अब आपकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया है।

Jio vs Starlink: आजकल इंटरनेट हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। हर काम में इंटरनेट की जरूरत होती है। बिना इंटरनेट के सब काम अधूरा लगता है। इस बीच इन दिनों भारत में दो इंटरनेट सर्विस की चर्चा हो रही है, जिनमें Jio Fiber और Starlink शामिल है। अब सवाल ये है कि इनमें से आपके लिए कौन सी इंटरनेट सेवा बेहतर है और सस्ती है?

Starlink क्या है?

Starlink एक नई टक्नोलॉजी है, जो सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देती है। यानी कि आप पहाड़ों, गांवों, जंगलों जैसे दूर-दराज इलाकों में भी तेज इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Starlink की कीमत कितनी है?

  • सबसे पहले, Starlink का डिवाइस सेट लगवाने के लिए आपको करीब 33,000 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा हर महीने का प्लान करीब 3,000 रुपये में मिलेगा।
  • इसमें आपको अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलेगा, जिसकी स्पीड करीब 100 Mbps से 250 Mbps तक हो सकती है।

Jio Fiber क्या है?

Jio Fiber भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट सर्विस में से एक है। ये एक फाइबर केबल के जरिए आपके घर तक इंटरनेट पहुंचाती है। Jio Fiber की सेवा अधिकतर शहरों और कस्बों में मौजूद है।

Jio Fiber की कीमत कितनी है?

  • Jio Fiber के प्लान की शुरुआत सिर्फ 399 प्रति महीने से होती है।
  • इसमें स्पीड 30 Mbps से लेकर 1 Gbps तक मिल सकती है।
  • इसके साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, और कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

आपके लिए कौन बेहतर है?

  • अगर आप गांव, पहाड़ी या दूर-दराज के इलाके में रहते हैं, जहां नेटवर्क नहीं आता, तो Starlink आपके लिए बढ़िया है।
  • अगर आप शहर में रहते हैं और कम पैसों में अच्छा इंटरनेट चाहिए, तो Jio Fiber आपके लिए एकदम सही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

APK फाइल से सावधान! डाउनलोड करने पर हो जाएंगे बर्बाद
Previous Story

APK फाइल से सावधान! डाउनलोड करने पर हो जाएंगे बर्बाद

चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!
Next Story

चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!

Latest from Tech News

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता

Don't Miss