WhatsApp के इन 2 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?

WhatsApp के इन 2 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?

5 mins read
13 views
March 31, 2026

WhatsApp Latest Feature: आज के दौर में WhatsApp हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पहले WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने का जरिया था, लेकिन अब यह हमारे लिए अत्यंत उपयोगी है। WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाता रहता है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं। हाल ही में कंपनी ने दो ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो वाकई बहुत काम के हैं।

WhatsApp में आया कॉल शेड्यूल और डुअल अकाउंट फीचर, अब एक फोन पर दो अकाउंट चलाएं और कॉल को पहले से तय करें।

WhatsApp Call Schedule क्या है?

इस फीचर से आप किसी भी वॉइस या वीडियो कॉल को पहले से तय कर सकते हैं। चाहे किसी एक दोस्त से बात करनी हो या पूरे ग्रुप के साथ मीटिंग करनी हो, यह फीचर आपके बड़े काम आएगा। सबसे पहले WhatsApp खोलें और Calls वाले सेक्शन पर जाएं। वहां आपको Schedule का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आप कॉल का नाम और डिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं। फिर कॉल का स्टार्ट टाइम और एंड टाइम सेट करें। इसके अलावा आप यह भी चुनें कि कॉल वॉइस होगी या वीडियो। WhatsApp आपको रिमाइंडर का ऑप्शन भी देता है, ताकि कॉल का टाइम याद रहे। सब सेट करने के बाद नेकस्ट पर टैप करें और जिन लोगों को जोड़ना हो उन्हें सेलेक्ट करें। कॉल शेड्यूल होते ही सभी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा।

READ MORE: हैकर्स कर रहे हैं Signal और WhatsApp यूजर्स पर हमला

शेड्यूल कॉल कैंसिल करना भी आसान

अगर कॉल कैंसिल करनी हो तो कॉल सेक्शन में जाएं। वहां अपकमिं कॉल पर टैप करें और एडिट कॉल सेलेक्ट करें। यहां आपको कैंसेल कॉल का ऑप्शन भी मिलेगा, उस पर टैप करते ही आपकी कॉल डिलीट हो जाएगी। इसके अलावा चाहें तो आप Delete for Everyone ऑप्शन से भी कॉल हटा सकते हैं।

READ MORE: बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें

एक फोन पर दो WhatsApp अकाउंट

WhatsApp का दूसरा शानदार फीचर है Dual Account। इसकी मदद से आप एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं। यह फीचर पहले सिर्फ Android यूजर्स को मिला था, लेकिन अब इसे iPhone यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया गया है। अब दो नंबर के लिए दो मोबाइल रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

अप्रैल में कई नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
Previous Story

OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST

Latest from Latest news

Don't Miss