महीने में प्रेग्नेंट करो और… Facebook पर वायरल हो रही है ये पोस्ट

7 mins read
1K views
November 15, 2024

Facebook पर एक नया तरह का स्कैम चल रहा है, जिसमें प्रेग्नेंसी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है।

Facebook Post Viral : आजकल साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में क्रिमिनल्स नई-नई तकनीक यूज करते हैं। ऐसे में अब फेसबुक पर यूजर को एक पोस्ट दिख रही है जिसमें लिखा है कि ‘मां बनने में मेरी मदद करो और लाखों पाओ’। इसके बाद जैसे ही यूजर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करता है, वह ठगी का शिकार हो जाता है। ऐसे में अब एक खतरनाक ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले अब नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं।

इस ठगी के जरिए फेसबुक पर बेरोजगार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। उन्हें बताया जाता है कि गर्भवती होने के बदले उन्हें मोटी रकम दी जाएगी। इसे लेकर फेसबुक पर कई प्रोफाइल और ग्रुप एक्टिव हैं, जिनकी हमने जांच की है।

ऐसे होता है स्कैम

इस घोटाले का शिकार कई लोग हो चुके हैं। सबसे पहले उन्हें फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्कैमर्स से संपर्क कराया जाता है। इसके बाद प्रेग्नेंसी के बदले प्रॉपर्टी और ढ़ेर सारे पैसे देने का ऑफर दिया जाता है। इसके लिए पोस्ट में महिलाओं की फर्जी आकर्षक तस्वीरें भी डाली जाती हैं। इसके बाद स्कैमर्स यूजर से संपर्क करते हैं। उन्हें ऑफर के बारे में बताते हैं। इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन और दूसरी चीजों के लिए पैसे मांगते हैं। उनका ऑफर इतना अच्छा होता है कि व्यक्ति उनके जाल में फंस जाता है और पैसे ट्रांसफर कर देता है। पैसे ट्रांसफर होने के बाद स्कैमर्स फोन उठाना या मैसेज का जवाब देना बंद कर देते हैं।

फेसबुक पर कई वीडियो हैं

रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम ने 8 फेसबुक ग्रुप की पहचान की है जो गर्भवती होने के लिए फर्जी नौकरी का ऑफर दे रहे हैं। इन ग्रुप में कई महिलाओं के वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिसमें गर्भवती होने के बदले में 25 लाख रुपये, कार और यहां तक ​​कि घर का ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे ही एक वीडियो में महिला 50 लाख रुपए तक देने का वादा कर रही है। इतना ही नहीं, वह 10 लाख रुपए एडवांस देने का भी फर्जी दावा कर रही है। महिला की फोटो वाले वीडियो में कहा गया है कि जो कोई भी उसे तीन महीने के अंदर प्रेग्नेंट कर देगा, उसे 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।

महिला की फोटो का इस्तेमाल करके किया पोस्ट वायरल

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आकर्षक महिलाओं की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका स्क्रीनशॉट आप ऊपर देख सकते हैं। इस जालसाजी में फंसकर लोग आर्थिक नुकसान उठाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बिहार ने इस तरह के घोटाले में शामिल 8 लोगों को गिरफ़्तार किया था। फेसबुक पर इनका नेटवर्क काफी मजबूत है। इस वजह से यूजर्स को ऐसे स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

EU का Meta पर आरोप, इतने का लगा जुर्माना

Next Story

NR Narayana Murthy ने बताया कैसे होगा गावों का विकास

Latest from Tech News

Don't Miss