EU का Meta पर आरोप, इतने का लगा जुर्माना

6 mins read
1.4K views
November 15, 2024

Meta के लिए बुरी खबर है। दरअसल, यूरोपीय संघ के रेगुलेटर्स ने फेटा पर करीब 800 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है।

Meta के लिए बुरी खबर है क्योंकि यूरोपीय संघ के रेगुलेटर्स ने आज फेसबुक की मूल कंपनी Meta पर करीब 800 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके मार्केटप्लेस ऑनलाइन क्लासीफाइड एड्स बिजनेस से संबंधित ‘अपमानजनक व्यवहार’ के रूप में दोषी ठहराया। ये जानकारी यूरोपीय आयोग 27 देशों के ग्रुप की एग्जीक्यूटिव ब्रांच और टॉप एंटीट्रस्ट एन्फोर्सर यूरोपियन कमीशन ने अपनी लंबे समय से चल रही जांच के बाद 797.72 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया, जिसमें पाया गया कि कंपनी ने अपने प्रमुख स्थान का दुरुपयोग किया और प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार में लिप्त रही।

Meta पर लगाया आरोप

ब्रुसेल्स ने Meta पर आरोप लगाया था कि उसने अपने ऑनलाइन क्लासीफाइड ऐड बिजनेस को अपने सोशल नेटवर्क से जोड़कर प्रतिस्पर्धा को बिगाड़ दिया है, जिससे फेसबुक यूजर्स को “चाहे वे चाहें या नहीं” मार्केटप्लेस के सामने ऑटोमैटिक तौर से एक्सपोज कर दिया है और कंपटीटर्स को बाहर कर दिया है।

इस बात की भी चिंता थी कि Meta अनफेयर ट्रेडिंग कंडीशन लागू कर रहा था, जिससे कंपनी को बाजार में लाभ प्राप्त करने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देने वाले कंपटिटर्स से जनरेट विज्ञापन-संबंधी डेटा का उपयोग करने का अधिकार मिल गया। Meta ने एक बयान में कहा कि यह फैसला कंपटिटर्स या कंज्यूमर्स के लिए किसी भी ‘प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान’ को साबित करने में विफल रहा है और ऑनलाइन क्लासीफाइड लिस्टिंग सेवाओं के लिए संपन्न यूरोपीय बाजार की वास्तविकताओं को नजर अंदाज करता है। कंपनी इस निर्णय के खिलाफ अपील करेगी।

थ्रेड्स में ads देने की तैयारी

Meta अगले साल की शुरुआत में अपने सोशल मीडिया ऐप थ्रेड्स पर विज्ञापन पेश करने की योजना बना रहा है। द इंफॉर्मेशन ने बुधवार को इस योजना से परिचित तीन लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी। थ्रेड्स ऐप को पिछले साल जुलाई में एक्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया था। मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने कहा था कि ऐप 275 मिलियन मासिक सक्रिय यूजर्स तक पहुंच गया है, जो इसकी तेज वृद्धि को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, थ्रेड्स जनवरी से कुछ विज्ञापनदाताओं को ऐप पर विज्ञापन बनाने और प्रकाशित करने की अनुमति देने की योजना बना रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

IPhone 16 की घटी कीमत, नया Price जान आज ही खरीद लेंगे

Next Story

महीने में प्रेग्नेंट करो और… Facebook पर वायरल हो रही है ये पोस्ट

Latest from Latest news

Don't Miss