गलती से भी इन पासवर्ड का न करें यूज, चोरी हो जाएगा सबकुछ

4 mins read
1K views
November 14, 2024

साइबर अपराधी इन दिनों कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर के लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसे में लोगों को अपने पासवर्ड का खास ख्याल रखना चाहिए।

Cyber Hackers : आज के समय में नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है, जो इंसान की जरूरत बनती जा रही है।  इसके साथ साइबर अटैक के तरीके भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपको अब अपनी सुरक्षा का ज्यादा ख्याल रखना होगा। इसके अलावा इंटरनेट या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना होगा। इतने खतरों के बावजूद भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी कई यूजर्स बेहद आसान या यूं कहें कि कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

मिन्टों में क्रैक हो जाएंगे ऐसे पासवर्ड

अगर आपके पासवर्ड के नंबर आसान शब्दों को मिलाकर बनाया गया है तो हैकर्स के लिए आपके अकाउंट तक पहुंचना आसान हो जाता है। एक रिपोर्ट ने भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड का खुलासा किया, जिसमें पता चला है कि उनमें से कई पासवर्ड को हैकर्स कुछ ही सेकंड में क्रैक कर सकते हैं। रिपोर्ट में, कहा गया है कि उसने डार्क वेब सहित कई पब्लिक लेवल पर उपलब्ध सोर्स से निकाले गए 2.5TB डेटाबेस का रिव्यू किया है। देश के आधार पर एनालेसेजके लिए डेटा को कई कैटेगरी में रखा गया है। विश्लेषण किए गए डेटा में मैलवेयर द्वारा चुराए गए या डेटा लीक में साफ किए गए पासवर्ड शामिल हैं, जिसमें ‘123456’ दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड है।

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले आसान और कमजोर पासवर्ड में 123456, password, lemonfish, 111111, 12345, 12345678, 123456789, admin, abcd1234, 1qaz@WSX, qwerty, admin123, Admin@123, 1234567, 123123, welcome, abc123, 1234567890, india123 और Password india123 हैं। इनमें से कुछ पासवर्ड को क्रैक करने में सिर्फ कुछ ही सेकंड लगेंगे, जबकि कई को कुछ ही मिनटों में क्रैक किया जा सकेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

SC का फैसला: भारत में बैन हुआ WhatsApp!

Next Story

IPhone 16 की घटी कीमत, नया Price जान आज ही खरीद लेंगे

Latest from Latest news

AI Storytelling Startup

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

Mythik Funding:  भारत में एआई आधारित कंज्यूमर स्टार्टअप्स की तरफ निवेशक आकर्षित होने लगे हैं। इसी वजह से एआई पावर एटंरटेनमेंट स्टार्टअप ने 5
Giorgia Meloni Instagram Video

कुछ ही घंटों में 100M व्यूज़, मोदी- मेलोनी की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया को किया क्रेजी

Modi Meloni Viral Video: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni का मेलोडी मूवमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर

Don't Miss