SC का फैसला: भारत में बैन हुआ WhatsApp!

6 mins read
1.1K views
November 14, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने आज भारत में WhatsApp बैन को लेकर एक फैसला सुनाया है, जिसे जानकर हर कोई शॉक्ड है।

Supreme Court on WhatsApp : WhatsApp को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना ऐसा फैसला सुनाया है जिसे जानकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आज उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारत में WhatsApp पर बैन लगाने की मांग की गई थी। यानी की WhatsApp भारत में पहले की तरह काम करता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब WhatsApp यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

HC ने भी रद्द की थी याचिका

जनहित याचिका में कहा गया था कि देश में कानूनी अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन के आरोप में WhatsApp पर बैन लगाया जाना चाहिए। इसके लिए याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दी गई।

लाइव लॉ ने बताया कि याचिकाकर्ता के वकील ने जस्टिस एमएम सुंदरेश और अरविंद कुमार की पीठ के सामने तर्क दिया था कि हाईकोर्ट में ये मामला इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि जनहित याचिका ”बहुत जल्दबाजी में’ दायर की गई थी। इस वजह से पीठ ने बिना किसी सुनवाई के याचिका खारिज कर दी।

आपको बता दें कि याचिकाकर्ता ओमनकुट्टन केजी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने इससे पहले केरल हाईकोर्ट में WhatsApp पर बैन लगाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि यह सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के अनुसार काम नहीं करता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि यूजर के एंड पर मैनिपुलेशन किया जा सकता है। ऐसे में ऐप पर भेजे गए मैसेज के सोर्स का पता लगाना संभव नहीं है।

WhatsApp पर लगाए गए गंभीर आरोप

कंपनी पर आईटी नियमों का पालन करने से इनकार करने का भी आरोप था। WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(2) के तहत दिए गए “ट्रेसेबिलिटी” क्लॉज को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। WhatsApp ने इसे केएस पुट्टुस्वामी बनाम भारत संघ के फैसले में दिए गए व्यक्ति के गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी।

याचिकाकर्ता ने यह भी दावा किया कि WhatsApp की अपडेटेड पॉलिसी में साफ तौर पर कहा गया है कि कंपनी यूजर्स के निजी डेटा को स्टोर करेगी। इसे एक्सेस करेगी और इसका इस्तेमाल भी करेगी। इसमें यूजर के मोबाइल में बैटरी की स्थिति भी शामिल है। यह यूजर्स के प्राइवेसी के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि ऐप में सुरक्षा की कमी है और यह कई बार बग से भी प्रभावित हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

YouTube क्रिएटर्स के लिए लाया नया फीचर, AI से होगा कमाल

Next Story

गलती से भी इन पासवर्ड का न करें यूज, चोरी हो जाएगा सबकुछ

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss